Homeराजनीति'हिजाब के बिना रेप हो जाएगा' कहने वाले कॉन्ग्रेस MLA जमीर खान ने दलित...

‘हिजाब के बिना रेप हो जाएगा’ कहने वाले कॉन्ग्रेस MLA जमीर खान ने दलित के मुँह से निकलवाकर चबाया खाना: Video देख लोगों को आई घिन

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले जमीर अहमद खान स्वामी जी को खाना खिलाते हैं और फिर नारायण को बोलते हैं वह उनको अपना जूठा खाना खिलाएँ। इसके बाद स्वामी नारायण अपने मुँह से खाना निकालते हैं और विधायक जमीर खान के मुँह में खाना डाल देते हैं।

अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले कर्नाटक के कॉन्ग्रेस विधायक जमीर अहमद का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दलित स्वामी जी के साथ भोजन करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना रविवार (22 मई 2022) को चामराजपेट में एक कार्यक्रम के दौरान हुई।

बता दें कि वायरल वीडियो में जिस शख्स को कॉन्ग्रेस विधायक जमीर अहमद खान खाना खिला रहे हैं, उनका नाम स्वामी नारायण हैं। वे दलित समुदाय से आते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले जमीर अहमद खान स्वामी जी को खाना खिलाते हैं और फिर नारायण को बोलते हैं वह उनको अपना जूठा खाना खिलाएँ। इसके बाद स्वामी नारायण अपने मुँह से खाना निकालते हैं और विधायक जमीर खान के मुँह में खाना डाल देते हैं। ये नजारा देख जहाँ सभा में बैठे लोग ताली पीटते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे घटिया ढंग बताकर घिन खा रहे हैं।

कॉन्ग्रेस विधायक ने दिया था विवादित बयान

जमीर अमहद वही विधायक हैं जिन्होंने इसी साल फरवरी में रेप को लेकर एक विवादित बयान दिया था। तब जमीर अहमद ने कहा था, “हिजाब का अर्थ इस्लाम में पर्दा होता है। जब लड़की/बच्ची बड़ी होती है तो उसे हिजाब में रखते हैं यानी उसकी जो खूबसूरती होती उसे न दिखाने के लिए, छिपाए रखने के लिए, उसे पहनाया जाता है। आज आप देखिए हिंदुस्तान में रेप तेजी हो रहे हैं। ये सब इसलिए है क्योंकि औरतें पर्दे में नहीं रहतीं। ये आज से नहीं है और अनिवार्य भी नहीं है। लेकिन जो अपनी खूबसूरती छिपाना चाहते हैं, उसकी हिफाजत चाहते हैं वो लोग हिजाब पहनते हैं। ये आज से नहीं है वर्षों से है।”

गौरतलब है कि कर्नाटक में 2023 में मई महीने में या उससे पहले विधानसभा चुने हैं। कॉन्ग्रेस की कोशिश सत्ता पर काबिज होने की है। इसके लिए उसने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कॉन्ग्रेस विधायक के वायरल वीडियो को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में संपन्न हुए पाँच राज्यों के चुनाव में कॉन्ग्रेस को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। पंजाब में उसे सत्ता से बेदखल होना पड़ा था। जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में उसे हार का सामना करना पड़ा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -