Homeराजनीतिलॉकडाउन में कोई भूखा न सोए: 1 करोड़ BJP कार्यकर्ता हर दिन 5 करोड़...

लॉकडाउन में कोई भूखा न सोए: 1 करोड़ BJP कार्यकर्ता हर दिन 5 करोड़ गरीबों को खिलाएँगे खाना

पूरे देश में 5 करोड़ गरीब लोगों को लॉकडाउन के दौरान भोजन कराया जाएगा। इसके लिए पार्टी के 1 करोड़ कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। हरेक कार्यकर्ता पाँच लोगों के भोजन का प्रबंध करेगा।

कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। इससे उन लोगों के सामने रोटी का संकट पैदा हो गया है जो रोज कमाते और खाते हैं। इन्हें राहत पहुॅंचाने के लिए केंद्र से राज्य सरकारें तमाम कदम उठा रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने भी एक कैंपेन की घोषणा की है। महाभोजन अभियान का मकसद है कि लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा न सोए।

इस अभियान के दौरान पार्टी के 1 करोड़ कार्यकर्ता हर रोज देश के 5 करोड़ गरीबों के भोजन का प्रबंध करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को भी कहा गया है। उल्लेखनीय है कि सोशल डिस्टेंसिंग कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सबसे बड़ा अस्त्र है।

बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में निर्णय लेते हुए कहा कि गुरुवार से पूरे देश में 5 करोड़ गरीब लोगों को लॉकडाउन के दौरान भोजन कराया जाएगा। इसके लिए पार्टी के 1 करोड़ कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। हरेक कार्यकर्ता पाँच लोगों के भोजन का प्रबंध करेगा। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि 21 दिनों तक देश के पाँच करोड़ गरीबों को आसानी से भोजन मिल सके।

24 मार्च को रात आठ बजे राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के वुहान शहर से निकले घातक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरे भारत में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। इस दौरान मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वह 21 दिनों तक अपने घरों से बाहर न निकलें। भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इससे संक्रमित लोगों की संख्या 606 से अधिक हो गई है। पूरे विश्व में अब तक 20 हजार से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस की चपेट में आने से हो चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता बनर्जी का ‘दारू घोटाला’: 55 होलसेलर बाहर, चुनिंदा बिचौलियों की एंट्री; पढ़ें- कैसे WBSBCL मॉडल ने पैदा किया ‘शराब सिंडिकेट’

2017 के बाद पश्चिम बंगाल की आबकारी नीति में किए गए बदलाव TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के कहने पर किए गए थे।

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।
- विज्ञापन -