Homeराजनीतिभारत नहीं आ सकता कोरोना, CAA से ध्यान भटकाना है मकसद: SP नेता पर...

भारत नहीं आ सकता कोरोना, CAA से ध्यान भटकाना है मकसद: SP नेता पर अफवाह फैलाने का केस दर्ज

दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण अब तक 283,738 लोग प्रभावित हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 11,832 पर पहुँच चुका है। अकेले इटली में मरने वालों की संख्या 4,032 हो चुकी है।

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले देश में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें कोरोना महामारी में षड्यंत्र नजर आ रहा है। शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी इसे CAA ​से ध्यान हटाने की कवायद बता रहे। समाजवादी पार्टी के एक नेता ने भी इसका समर्थन किया है।

यूपी के आजमगढ़ से सांसद रहे समाजवादी पार्टी के नेता रमाकांत यादव का कहना है कि कोरोना एक छलावा है। NRC, CAA और महँगाई से ध्यान भटकाने के लिए यह मुद्दा उछाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया में हो सकता है, लेकिन भारत में नहीं हो सकता है। यही नहीं, उनका यह भी कहना है कि देश में एक भी मौत कोरोना से हुई हो तो कोई उन्हें बताए। वे भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों को गले लगाने के लिए तैयार हैं।

सपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के इस बयान को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी रेंज, आज़मगढ़, सुभाष चंद्र दुबे के आदेश पर सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीआईजी दुबे ने बताया कि जहाँ एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरा देश इस महामारी को लेकर गंभीर हैं, सतर्कता बरती जा रही है, वहीं रमाकांत यादव का यह बयान जनता को भ्रमित और गुमराह करने वाला है।

कोरोना वायरस पर किसी भी प्रकार की अफवाह और गुमराह करने वाली सूचना पर सरकार लगातार गंभीरता से निपट रही है। देश में अधिकतर ऐसे लोग लापरवाही बरतते हुए कई लोगों की जान संकट में डालते हुए देखे जा चुके हैं। ऐसा ही एक उदाहरण बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का भी सामने आया है। लंदन से लौटने के बाद बिना किसी परीक्षण के ही उन्होंने कई पार्टियों में हिस्सा लिया और वहाँ मौजूद तमाम लोगों की जिन्दगी खतरे में डाल दी।

उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण अब तक 283,738 लोग प्रभावित हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 11,832 पर पहुँच चुका है। अकेले इटली में मरने वालों की संख्या 4,032 हो चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -