Homeराजनीतिबंगाल में मतदान से पहले CRPF जवान की मौत, सिर पर चोट के बाद...

बंगाल में मतदान से पहले CRPF जवान की मौत, सिर पर चोट के बाद बेहोश मिले: PM मोदी ने की वोटिंग का रिकॉर्ड बनाने की अपील, तमिलनाडु से लेकर मेघालय तक पोलिंग

पहले चरण की वोटिंग के साथ ही 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव खत्म हो जाएगा। जहाँ तक पश्चिम बंगाल की बात है, वहाँ कूचविहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में मतदान चल रहा है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान शुक्रवार (19 फरवरी, 2024) को शुरू हो चुका है। इस चरण में कुल 102 सीटों पर मतदान चल रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के माथाभंगा में चुनावी ड्यूटी में लगे CRPF के जवान की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुँच के जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बाथरूम में गिर जाने के कारण उक्त जवान के सिर में चोट आई थी।

घटना गुरुवार रात की है। बाथरूम में CRPF जवान लोगों को अचेत स्थिति में मिला, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जाँच-पड़ताल की जा रही है। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण की वोटिंग के साथ ही 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव खत्म हो जाएगा। जहाँ तक पश्चिम बंगाल की बात है, वहाँ कूचविहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में मतदान चल रहा है। जम्मू कश्मीर के उधमपुर में एक जोड़े ने शादी के तुरंत बाद वोट डाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कई भाषाओं में ट्वीट करते हुए लिखा, “लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएँ। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्व है!”

मध्य प्रदेश में 6 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। वहीं अंडमान की एकमात्र सीट पर भी मतदान पहले चरण में ही संपन्न हो जाएगा। मेघालय में भी मतदान संपन्न हो जाएगा। असम में 5 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी इसी दिन मतदान है। चेन्नई में कॉन्ग्रेस नेता P चिदंबरम और नागपुर में RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और लक्षद्वीप में भी मतदान आज ही संपन्न हो जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केरल में एलोहिम ग्लोबल वर्शिप सेंटर के पादरी बिनु वझामुट्टोम पर नाबालिगों से मारपीट, बंधक बनाकर जबरदस्ती काम कराने के आरोप: ईसाई नेता के...

केरल के पथानामथिट्टा में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पादरी बिनू वझामुट्टोम के गिरफ्तारी की माँग की है।

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।
- विज्ञापन -