Homeराजनीतिदिग्विजय सिंह ने फिर सावरकर पर की विवादित टिप्पणी: BJP नेता ने दिया करारा...

दिग्विजय सिंह ने फिर सावरकर पर की विवादित टिप्पणी: BJP नेता ने दिया करारा जवाब

दिग्विजय सिंह ने सावरकर को लेकर आज 2 ट्वीट भी किए। पहले ट्वीट में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि देखें सावरकर को भारत रत्न देने से क्यों बदले वाजपेयी.....

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को फिर से सावरकर को लेकर विवादित टिप्पणी की। एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे दिग्विजय ने कहा कि जिस दिन भी सावरकर को भारत रत्न दिया जाएगा, वो दिन देश के इतिहास का काला दिन होगा।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि सावरकर ने अंग्रेजों का साथ दिया था और ये भी वादा किया था कि वे साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ किसी आंदोलन में भाग नहीं लेंगे। वे गाँधीजी की हत्या के षडयंत्र में शामिल थे। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से उन्हें मुक्ति मिली। यहाँ बता दें कि दिग्विजय सिंह इस दौरान राष्ट्रीय सेकुलर मंच द्वारा गाँधीजी और धर्म निरपेक्षता विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी में बोल रहे थे।

इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने सावरकर को लेकर आज 2 ट्वीट भी किए। पहले ट्वीट में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि देखें सावरकर को भारत रत्न देने से क्यों बदले वाजपेयी…।

वहीं, दूसरे ट्वीट में उन्होंने एक आर्टिकल शेयर किया। जिसका शीर्षक था ‘सावरकर से नहीं हट सकता गाँधी की हत्या और अंग्रेजों से माफी माँगने का दाग।’ उन्होंने इस ट्वीट को करते हुए पूछा कि क्या सावरकर को भारत रत्न मिलना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि इस टिप्पणी के बाद भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। भाजपा के नेता व पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम साफ होने के बाद कहा है कि महाराष्ट्र की जनता ने बता दिया कि सावरकर भारत रत्न के हकदार है। महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने सावरकर जी को भारत रत्न मिले इसपर मोहर लगाई है। चुनाव देखकर लग रहा है कि अब दिग्विजय सिंह चेहरा दिखाने के काबिल नहीं बचे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।

बऊबाजार ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड’ की रिहाई पर SC की रोक, कोलकाता में ‘हिंदुओं को मारना’ चाहता था राशिद खान: पढ़ें- कैसे ममता सरकार ने...

बऊबाजार विस्फोट के दोषी राशिद खान की रिहाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश की समीक्षा करेगा।
- विज्ञापन -