Homeराजनीतिहरियाणा में बीजेपी बनाएगी सरकार, JJP के पास होगा उपमुख्‍यमंत्री पद: अमित शाह ने...

हरियाणा में बीजेपी बनाएगी सरकार, JJP के पास होगा उपमुख्‍यमंत्री पद: अमित शाह ने की घोषणा

भाजपा विधायक दल की बैठक शनिवार को होगी, जिसमें खट्टर को दोबारा नेता चुना जाएगा। इसके बाद वह राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शपथ समारोह दिवाली बाद ही होने की संभावना है।

तमाम कयासों के बाद अब हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी गठबंधन की सरकार बननी तय हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तस्वीर साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों के बहुमत को मानते हुए बीजेपी और जेजेपी ने तय किया है कि दोनों पार्टियाँ मिलकर राज्य में सरकार बनाएँगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य में बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा जबकि डिप्टी सीएम जेजेपी का होगा।

बता दें कि शुक्रवार की शाम काफी देर तक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर बैठक चल रही थी। बैठक के बाद अमित शाह ने ऐलान किया हरियाणा में जेजेपी ने बीजेपी को अपने 10 विधायकों सहित समर्थन दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भी कहा जा रहा है कि JJP को गठबंधन सरकार में 4 मंत्री पद (2 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री) मिल सकता है। पहले 3 मंत्री (2 कैबिनेट और 1 राज्य मंत्री) पद की संभावना जताई जा रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस राजनीतिक हलचल पर शाम से ही नजर बानी हुई थी। जब कुछ देर पहले ही दुष्यंत चौटाला बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने उनके निवास पर गए थे जिसके बाद दोनों के बीच सरकार बनाने को लेकर आपसी सहमति की बात अब सामने आई है। अब इस घोषणा के बाद मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा विधायक दल की बैठक शनिवार को होगी, जिसमें खट्टर को दोबारा नेता चुना जाएगा। इसके बाद वह राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शपथ समारोह दिवाली बाद ही होने की संभावना है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -