Homeराजनीतिपूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई जाएँगे राज्यसभा, राष्ट्रपति कोविंद ने किया नामित

पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई जाएँगे राज्यसभा, राष्ट्रपति कोविंद ने किया नामित

पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कई ऐतिहासिक फैसले दिए। जिसमें अयोध्या जन्मभूमि विवाद के अलावा असम में एनआरसी, राफेल सौदा, तथा मुख्य न्यायाधीश कार्यालय को सूचना के अधिकार के अंतर्गत लाना शामिल है।

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई राज्यसभा जाएँगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रंजन गोगोई का नाम राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। संसद के उच्च सदन राज्यसभा में 12 सदस्य राष्ट्रपति की ओर से मनोनीत किए जाते हैं। ये सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियाँ होती हैं। असम से आने वाले रंजन गोगोई 17 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पद से रिटायर हुए थे। ये पूर्वोत्तर से देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर पहुँचने वाले पहले शख्स हैं। दीपक मिश्रा के रिटायर होने से बाद रंजन गोगोई देश के मुख्य न्यायाधीश बने थे, इनकी अध्यक्षता में बनी बेंच ने ही रामजन्मभूमि विवाद पर फैसला सुनाया था। जिसमें निर्णय रामलला के पक्ष में गया था। रंजन गोगोई के पिता भी कॉन्ग्रेस पार्टी से असम के मुख्य मंत्री रह चुके हैं।

पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कई ऐतिहासिक फैसले दिए। जिसमें अयोध्या जन्मभूमि विवाद के अलावा असम में एनआरसी, राफेल सौदा, तथा मुख्य न्यायाधीश कार्यालय को सूचना के अधिकार के अंतर्गत लाना शामिल है। रंजन गोगोई को तब के मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा के काम करने के तरीकों के खिलाफ उन 4 जजों में शामिल होने के लिए भी याद किया जाएगा जिन्होंने इस बावत प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -