Homeराजनीतिहरियाणा: दुबई से मिल रही विधायकों को धमकी, CM खट्टर ने बुलाई बैठक, दिए...

हरियाणा: दुबई से मिल रही विधायकों को धमकी, CM खट्टर ने बुलाई बैठक, दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

बीते दिनों हरियाणा के पाँच-छह विधायकों को कथित रूप से धमकी भरे फोन आए थे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार (11 जुलाई 2022) को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद जिन नेताओं को धमकी मिली है, उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

हरियाणा (Haryana) के कुछ विधायकों को मिली धमकियों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) ने बुधवार (13 जुलाई 2022) को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

मामला सामने आने के बाद सीएम ने राज्य के वरिष्ठ पुलिस के साथ बैठक की। इस दौरान गृहमंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे। सीएम खट्टर ने मामले की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कार्रवाई में किसी भी तरह की ढिलाई ना बरती जाए।

सीएम मनोहर लाल ने मामले पर बात करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी प्रदेश के सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और इस प्रकार के मामलों के लिए अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाने का काम करें। सीएम ने कहा, “हरियाणा में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।”

सीएम खट्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “विधायकों को धमकी मिलने के मामले पर गृह मंत्री अनिल विज व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा और ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।”

गृह मंत्री अनिल विज ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया, “यह दूसरे देश का मामला है, क्योंकि जो कॉल आए हैं वे दुबई से हैं और एक ही नंबर से हैं। इसके लिए हमारी स्पेशल टास्क फोर्स राष्ट्रीय एजेंसियों से संपर्क बनाए हुए है। हम जल्द ही पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

इससे पहले अनिल विज ने रविवार (10 जुलाई 2022) को बताया था कि मामले की जाँच विशेष कार्य बल (STF) को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही उनका कहना था कि वह जाँच से जुड़े घटनाक्रम की रोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अधिकांश कॉल जबरन वसूली से संबंधित थे और अज्ञात नंबरों से नेताओं के मोबाइल फोन पर किए गए थे।

गौरतलब है कि बीते दिनों हरियाणा के पाँच-छह विधायकों को कथित रूप से धमकी भरे फोन आए थे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार (11 जुलाई 2022) को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद जिन नेताओं को धमकी मिली है, उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -