Homeराजनीतिफेसबुक-इंस्टाग्राम ने हटाया राहुल गॉंधी का पोस्ट, कथित रेप पीड़िता के माता-पिता की पहचान...

फेसबुक-इंस्टाग्राम ने हटाया राहुल गॉंधी का पोस्ट, कथित रेप पीड़िता के माता-पिता की पहचान उजागर कर दी थी

NCPCR ने फेसबुक व इंस्टाग्राम को चिट्ठी लिखते हुए कहा था कि उनके प्लेटफार्म पर पड़ी राहुल गाँधी की पोस्ट बलात्कार पीड़िता और उसके माता-पिता की पहचान को उजागर कर रही है और भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर रही है।

सोशल मीडिया पर एक रेप पीड़िता के परिवार वालों की पहचान उजागर करने के मामले में कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के ख़िलाफ़ अब इंस्टाग्राम और फेसबुक ने कार्रवाई की है। इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने राहुल गाँधी के अकॉउंट से वो पोस्ट हटा दिया है जिनसे दिल्ली कैंट की रेप पीड़िता और उसके परिजनों की पहचान का खुलासा हो रहा था।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, “इंस्टाग्राम और फेसबुक ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी के उस पोस्ट को हटा दिया है जिसमें दिल्ली कैंट रेप पीड़िता के पेरेंट्स की पहचान उजागर हो रही थी।”

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली कैंट के नांगला इलाके में 9 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पीड़िता के परिजनों की तस्वीर रिवील करने पर कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के ख़िलाफ ट्विटर ने कार्रवाई की थी और बाद में फेसबुक व इंस्टाग्राम को भी इस संबंध में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने पत्र लिखा था। 

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करने को लेकर NCPCR ने कार्रवाई करने की माँग की थी। इसमें कथिततौर पर नाबालिग पीड़िता के परिवार की पहचान का खुलासा हो रहा था, जो कि पॉक्सो एक्ट के विरुद्ध है। इसी पर आयोग ने संज्ञान लिया था और Facebook व Instagram को पत्र भी ल‍िखा था।

NCPCR ने फेसबुक व इंस्टाग्राम को चिट्ठी लिखते हुए कहा था कि उनके प्लेटफार्म पर पड़ी राहुल गाँधी की पोस्ट बलात्कार पीड़िता और उसके माता-पिता की पहचान को उजागर कर रही है और भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर रही है, इसीलिए उसे प्लेटफॉर्म से हटाया जाए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -