Homeराजनीतिज़ालिम! दिल की बात जुबान पर आ ही गई: राम मंदिर के स्वागत से...

ज़ालिम! दिल की बात जुबान पर आ ही गई: राम मंदिर के स्वागत से भड़के ओवैसी

कुछ दिन पहले भी असदुद्दीन ओवैसी ने राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर ज़हर उगला था। उन्होंने भूमि पूजन में पीएम मोदी के शामिल होने का विरोध करते हुए कहा था कि उनका ऐसा करना उनकी उस शपथ का उल्लंघन होगा, जो उन्होंने प्रधानमंत्री पद ग्रहण करते हुए ली थी।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया। इससे नाराज हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उन पर तंज कसते हुए कहा, “ज़ालिम! दिल की बात जुबान पर आ ही गई।”

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “आपको (कमलनाथ) यहीं नहीं रूकना चाहिए। मेरा सुझाव है कि अयोध्‍या में मंदिर निर्माण के लिए कॉन्ग्रेस के हर ऑफिस से मिट्टी जानी चाहिए।”

दरअसल, कमलनाथ ने राम मंदिर निर्माण को लेकर एक ट्वीट करते हुए कहा था कि, “मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूँ। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, ये सिर्फ़ भारत में ही संभव है।”

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी असदुद्दीन ओवैसी ने राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर ज़हर उगला था। उन्होंने भूमि पूजन में पीएम मोदी के शामिल होने का विरोध करते हुए कहा था कि उनका ऐसा करना उनकी उस शपथ का उल्लंघन होगा, जो उन्होंने प्रधानमंत्री पद ग्रहण करते हुए ली थी।

ओवैसी ने दावा किया था कि सेकुलरिज्म हमारे संविधान की सबसे मूल संरचना है। वो कभी नहीं भूलेंगे कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद 400 वर्षों तक खड़ा रहा था। इसके साथ ही उन्होंने 1992 बाबरी मस्जिद ध्वस्त करने वालों को भी ‘आपराधिक भीड़’ करार करते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद एक मस्जिद था और हमेशा मस्जिद ही रहेगा।

उल्लेखनीय है कि कमलनाथ का राम मंदिर का समर्थन करना इस्लामी कट्टरपंथियों को बेहद नागवार गुजरा है। कई यूज़र्स ने तो उन्हें चुनाव के समय इसका अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली। एक मुस्लिम यूजर ने यह भी लिखा कि यह सभी भारतीयों की सहमति से नहीं बना है।

बता दें 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर भूमिपूजन को लेकर मुस्लिम समुदाय के कई दिग्गज नेता से लेकर अन्य लोग भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मुद्दे पर कॉन्ग्रेस को घसीटते हुए कहा था कि बाबरी विध्वंस में कॉन्ग्रेस का भी हाथ था। उन्होंने कहा कि मस्जिद के विध्वंस में संघ के साथ कॉन्ग्रेस भी मिली हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -