Homeराजनीतिशिवसेना के 'अन्यायपूर्ण व्यवहार' के बारे में राज्यपाल को बताकर कंगना ने कहा- लड़कियों...

शिवसेना के ‘अन्यायपूर्ण व्यवहार’ के बारे में राज्यपाल को बताकर कंगना ने कहा- लड़कियों को न्याय मिलेगा तो व्यवस्था में यकीन होगा

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी बीएमसी की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रमुख एडवाइजर अजॉय मेहता को तलब कर सीएम के इस 'बेतुके सलूक' पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार (सितम्बर 13, 2020) को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उन्हें राज्य की सत्ताधारी शिवसेना द्वारा अपने साथ किए ‘अन्यायपूर्ण व्यवहार’ के बारे में बताया। कंगना रनौत ने अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की।

कंगना रनौत ने इस मुलाकात के बाद कहा, “मैंने उनसे अपने साथ हुए अन्यायपूर्ण व्यवहार के बारे में बताया। मुझे उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा, ताकि युवा लड़कियों सहित सभी नागरिकों का विश्वास व्यवस्था में बहाल हो। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि राज्यपाल ने अपनी बेटी की तरह मेरी बात सुनी।”

इससे पहले, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी बीएमसी की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रमुख एडवाइजर अजॉय मेहता को तलब कर सीएम के इस ‘बेतुके सलूक’ पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

33 वर्षीय अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जाँच के संबंध में उनके एक ट्वीट में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के साथ मुंबई की तुलना करने के बाद शिवसेना नेताओं से धमकी मिली, जिसके बाद उन्हें वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई।

कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चली इस बहस के बाद मुंबई के पाली हिल में स्थित कंगना रनौत के ऑफिस को अवैध तरीके से बना हुआ बताकर बीएमसी ने बीते बुधवार को तोड़फोड़ की थी।

हालाँकि, कंगना ने तोड़फोड़ रोकने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट से स्टे ले लिया, लेकिन बीएमसी इससे पहले ही उनका काफी नुकसान कर चुकी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट भी बीएमसी की इस कार्रवाई को गलत तरीके से की गई कार्रवाई बता चुकी है।

गौरतलब है कि कंगना रनौत गत 9 सितंबर को मुंबई पहुँची, जिस दिन बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शहर में उनके कार्यालय के कथित अवैध रूप से बनाए गए हिस्सों को तोड़ दिया था। कंगना रनौत 14 सितंबर को अपने गृह नगर मनाली, हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -