Homeराजनीति'महाराष्ट्र में ₹1000 करोड़ का घोटाला, 24 महीने में खरीदी 36 पुरानी इमारतें': शिवसेना...

‘महाराष्ट्र में ₹1000 करोड़ का घोटाला, 24 महीने में खरीदी 36 पुरानी इमारतें’: शिवसेना नेता को लेकर किरीट सोमैया का बड़ा खुलासा

"शिवसेना नेता यशवंत जाधव और विधायक यामिनी यशवंत ने पिछले 24 महीनों में मुंबई में 1000 फ्लैटों / दुकानों / कार्यालयों के साथ 36 इमारतें (पगड़ी की पुरानी इमारतें) खरीदीं।"

महाराष्ट्र (Maharashtra) भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) रविवार (20 मार्च 2022) को शिवसेना (Shivsena) पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने शिवसेना के 1000 करोड़ रुपए के घोटाले का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए कहा कि शिवसेना नेता यशवंत जाधव और उनकी पत्नी, एक विधायक यामिनी यशवंत ने बीते 2 सालों में मुंबई में 36 पुरानी इमारतों को खरीदा है।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ट्वीट किया, “शिवसेना नेता यशवंत जाधव और विधायक यामिनी यशवंत ने पिछले 24 महीनों में मुंबई में 1000 फ्लैटों / दुकानों / कार्यालयों के साथ 36 इमारतें (पगड़ी की पुरानी इमारतें) खरीदीं। 1000 करोड़ रुपए के घोटाले का पर्दाफाश। मुझे ED और आयकर विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों में कार्रवाई का विश्वास है।”

गौरतलब है कि इससे पहले किरीट सोमैया ने शिवसेना के कई नेताओं के बारें में बड़ा खुलासा कर चुके हैं। फरवरी 2022 में शिवसेना सांसद संजय राउत के घोटालों का पर्दाफाश किया था। सोमैया ने शिवसेना (Shivsena) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) और उनके परिवार पर 100 करोड़ रुपए के कोविड केयर सेंटर घोटाले का आरोप लगाया था, जिसके बाद शिवसेना के लोगों ने उन पर हमला भी किया था। इसके अलावा वे राउत के परिवार पर वाइन कंपनी में पार्टनरशिप का भी आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने खुलासा किया था कि राउत की दो बेटियाँ एक वाइन कंपनी की डायरेक्टर हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -