Homeराजनीतिजहाँ से आएँगे पत्थर, उन्हीं के घर के पत्थर निकाले जाएँगे: MP के गृहमंत्री...

जहाँ से आएँगे पत्थर, उन्हीं के घर के पत्थर निकाले जाएँगे: MP के गृहमंत्री ने कानून बनाने के दिए संकेत

नया कानून कैसा और क्या होगा, इसके बारे में गृहमंत्री ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जिस तरह लव जिहाद से निपटने के लिए कानून बनाया गया है उसी तरह सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुॅंचाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार दंगाइयों और पत्थरबाजों पर नकेल कसने की तैयारी में है। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस दिशा में कानून बनाने के संकेत देते हुए कहा, “जहाँ से पत्थर आएँगे, उन्हीं के घर के पत्थर निकाले जाएँगे।”

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, “जहाँ से पत्थर आएँगे, उन्हीं के घर के पत्थर निकाले जाएँगे। राज्य की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने का किसी को अधिकार नहीं है। अब पत्थर चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। सूबे की सरकार ऐसे लोगों से निपटने के लिए कानून बनाने पर विचार कर रही है।”

नया कानून कैसा और क्या होगा, इसके बारे में गृहमंत्री ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जिस तरह लव जिहाद से निपटने के लिए कानून बनाया गया है उसी तरह सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुॅंचाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मुख्यमंत्री भी ऐसे मामलों में आरोपितों के घर और संपत्ति पर कार्रवाई के आदेश दे चुके हैं।

इससे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म की शूटिंग नहीं होने की धमकी देने वाले कॉन्ग्रेसियों को भी जमकर लताड़ा था। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के कॉन्ग्रेस नेता ने धमकी दी थी कि यदि कंगना किसानों के लिए कही गई बातों पर माफी नहीं माँगती हैं तो उन्हें फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग नहीं करने दी जाएगी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मिश्रा ने कहा था, “फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को चिचोली (बैतूल) के कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा धमकाए जाने के मामले में मैंने बैतूल एसपी से चर्चा की है। मध्य प्रदेश में कानून का राज है। बेटी कंगना रनौत को किसी से डरने की जरूरत नहीं है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -