Friday, April 26, 2024
Homeबड़ी ख़बरUP: पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व राज्यमंत्री सहित कई नेता BJP में शामिल,...

UP: पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व राज्यमंत्री सहित कई नेता BJP में शामिल, विपक्ष सदमे में

बड़े नेताओं के अलावा टीवी कलाकार मुकेश त्यागी, पूर्व बसपा प्रत्याशी जगदीश गौतम, रालोद के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजीव चौधरी, रामनरेश भारतीय सहित कई और नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा।

भाजपा ने ऐन चुनावी वक्त पर विपक्षी खेमे को बड़ा झटका दिया है। अमेठी, कन्नौज, आगरा से लेकर मुज़फ़्फ़रनगर तक, राज्य में विपक्ष के कई बड़े चेहरे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश में भाजपा अब और मजबूत दिखने लगी है। जिन प्रमुख नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, उनके बारे में जानकारी:

निर्मल तिवारी, पूर्व सांसद प्रत्याशी, बसपा

कन्नौज में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ चुके निर्मल तिवारी ने भाजपा ज्वाइन कर ली। 2014 आम चुनाव में बसपा ने उन्हें डिंपल यादव से मुकाबला करने के लिए उतारा था। हालाँकि, डिंपल ने इस सीट से जीत दर्ज की थी, सवा लाख से भी अधिक वोटों के साथ निर्मल तिवारी तीसरे नंबर पर रहे थे।

मोहम्मद मुस्लिम, पूर्व विधायक, तिलोई

डॉक्टर मोहम्मद मुस्लिम अमेठी जिला स्थित तिलोई के विधायक रहे हैं। उन्होंने 2012 में 61,000 से भी अधिक मत पाकर कॉन्ग्रेस पार्टी के टिकट से इस सीट पर जीत दर्ज की थी। 2016 में उन्हें कॉन्ग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार कपिल सिब्बल के विरुद्ध वोट करने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। 2002 और 2007 के विधानसभा चुनाव में वो दूसरे स्थान पर रहे थे। वो विधानसभा में कॉन्ग्रेस के मुख्य सचेतक भी रहे हैं। तिलोई विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिमों की प्रभावी संख्या होने के कारण उनके जुड़ने से भाजपा को फायदा मिलने की उम्मीद है।

सुरेश पासी, पूर्व सांसद, कौशाम्बी

कौशाम्बी (तब चायल) लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर 1999 में संसद पहुँचे थे। 2014 आम चुनाव में उन्होंने सपा के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें तीसरे नंबर से संतोष करना पड़ा था। उन्हें उस चुनाव में 2 लाख से भी अधिक वोट मिले थे। अंदेशा लगाया जा रहा था कि वह 2019 आम चुनाव में कौशाम्बी से महागठबंधन का चेहरा होते। लेकिन उनके भाजपा में शामिल होने से विपक्ष को इलाक़े में झटका लगा है।

नित्यानंद शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री

नित्यानंद शर्मा को सपा सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। वो राज्य शिशिक्षु परिषद के अध्यक्ष भी रहे थे। अखिलेश सरकार में शर्मा दर्जा प्राप्त टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर थे।

राम सकल गुर्जर (आगरा), पूर्व मंत्री

आगरा के जाने-पहचाने चेहरे व अखिलेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री रहे राम सकल गुर्जर ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भी भाजपा में शामिल हुए। सपा शासनकाल में खेल मंत्री रहे गुर्जर की गिनती मुलायम सिंह यादव के करीबियों में होती है। उनके आने से इलाक़े में गुर्जर समाज के भी भाजपा का रुख करने की उम्मीद है। सपा सरकार में इन्हें ‘मिनी मुख्यमंत्री’ भी कहा जाता था।

पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर के भाजपा में शामिल होने के समय केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि विपक्ष के बड़े चेहरे भाजपा में शामिल हो रहे हैं और प्रियंका गाँधी ने भी आगामी चुनाव में मोदी लहर को स्वीकार कर लिया है। उपर्युक्त नेताओं के अलावा टीवी कलाकार मुकेश त्यागी, पूर्व बसपा प्रत्याशी जगदीश गौतम, रालोद के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजीव चौधरी, रामनरेश भारतीय सहित कई और नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री मोहसिन रजा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रवक्ता समीर सिंह भी मौजूद थे।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लोकसभा चुनाव 2024: बंगाल में हिंसा के बीच देश भर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, 61%+ वोटिंग, नॉर्थ ईस्ट में सर्वाधिक डाले गए...

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 102 गाँवों में पहली बार लोकसभा के लिए मतदान हुआ।

‘इस्लाम में दूसरे का अंग लेना जायज, लेकिन अंगदान हराम’: पाकिस्तानी लड़की के भारत में दिल प्रत्यारोपण पर उठ रहे सवाल, ‘काफिर किडनी’ पर...

पाकिस्तानी लड़की को इतनी जल्दी प्रत्यारोपित करने के लिए दिल मिल जाने पर सोशल मीडिया यूजर ने हैरानी जताते हुए सवाल उठाया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe