Homeराजनीति'हमारी परीक्षा मत लो, सुधर जाओ, पाकिस्तान से बात करो': महबूबा ने केंद्र को...

‘हमारी परीक्षा मत लो, सुधर जाओ, पाकिस्तान से बात करो’: महबूबा ने केंद्र को दी अफगानिस्तान जैसा हाल करने की धमकी

महबूबा का कहना कि कश्मीरी बड़े बहादुर औऱ सहनशील हैं, लेकिन उनके सहनशीलता का बाँध टूटा तो सरकार हार जाएगी। महबूबा मुफ्ती ने चेतावनी दी है कि अगर पूर्व पीएम अटल बिहारी की डॉक्ट्रिन के तहत पाकिस्तान से बातचीत शुरू नहीं करते हो तो बर्बाद होने में समय नहीं लगेगा।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की अम्मी गुलशन नजीर को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए तलब किया था। एजेंसी ने उनसे तीन घंटे तक लगातार पूछताछ की, जिस पर महबूबा ने केंद्र सरकार को अफगानिस्तान जैसा हाल करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका को देखो अफगानिस्तान से बोरिया-बिस्तर बाँधकर भागने पर मजबूर हो गया। इसलिए हम कश्मीरियों की परीक्षा मत लो।

महबूबा का कहना कि कश्मीरी बड़े बहादुर औऱ सहनशील हैं, लेकिन उनके सहनशीलता का बाँध टूटा तो सरकार हार जाएगी। उन्होंने यह बयान घाटी के कुलगाम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, महबूबा मुफ्ती ने चेतावनी दी है कि अगर पूर्व पीएम अटल बिहारी की डॉक्ट्रिन के तहत पाकिस्तान से बातचीत शुरू नहीं करते हो तो बर्बाद होने में समय नहीं लगेगा।

हिलोरें ले रहा महबूबा का पाकिस्तान प्रेम

पीडीपी नेता ने मोदी सरकार को पाकिस्तान के साथ बातचीत को दोबारा से शुरू करने की नसीहत देते हुए कहा, “मैं बार-बार कहती हूँ कि सुधर जाओ। पड़ोस में देखो क्या हो रहा है। बातचीत शुरू करो नहीं तो देर हो जाएगी।” उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का माँग की। साथ ही कहा कि जम्मू-कश्मीर के टुकड़े करके जो गलती की है उसे सुधारो। अगर लोग सोचते हैं कि ये क्या करेगी तो वे ये जान लें कि एक चीटी हाथी की सूँड में घुस जाए तो उसका हाल बुरा कर देती है।

महबूबा के इस तालिबानी बयान पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें इस तरह के बयान से बचने की सलाह दी है।

वहीं बीजेपी नेता रवीन्द्र रैना ने कहा कि भारत काफी मजबूत राष्ट्र है और यहाँ पीएम मोदी हैं न कि जो बाइडेन। हम सभी आतंकियों का सफाया करेंगे। बीजेपी नेता ने मुफ्ती को देशद्रोही करार दिया औऱ कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के देशभक्त लोगों का अपमान किया है, वो राज्य में तालिबानी शासन चाहती हैं, लेकिन हमारी सरकार सभी का खात्मा करेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -