Homeराजनीतियूँ ही नहीं कोई 'मेट्रो मैन' बन जाता: चुनाव हारे पर वादा नहीं भूले...

यूँ ही नहीं कोई ‘मेट्रो मैन’ बन जाता: चुनाव हारे पर वादा नहीं भूले ई श्रीधरन, दलितों के घर आई रोशनी

भारत में मेट्रो परियोजना की नींव रखने वाले पद्म विभूषण ई श्रीधरन केरल विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

दुनिया ई श्रीधरन को ‘मेट्रो मैन’ के नाम से जानती है। इस बार वे केरल की पलक्कड विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी थे। विधानसभा चुनावों में वे करीबी मुकाबले में हार गए। लेकिन, वे अपना वादा नहीं भूले। चुनाव के बाद भी वे इस क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए आगे आए हैं। उन्हें कॉन्ग्रेस के शफ़ी परम्बिल ने लगभग 4,000 वोटों से हराया था।

88 वर्षीय ई श्रीधरन ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पलक्कड नगर पालिका की मदुरावीरन कॉलोनी के निवासियों से वादा किया था कि चुनाव में उनकी जीत हो या हार, लेकिन क्षेत्र के सभी परिवारों को बिजली कनेक्शन मिलेगा। हाल ही में क्षेत्र के कुछ निवासी श्रीधरन के पास यह शिकायत लेकर आए कि नगर पालिका के वार्ड 3 में कुछ ऐसे अनुसूचित जाति परिवार हैं जिनके पास बिजली का कनेक्शन नहीं है। कुछ और भी लोग थे जिनका बिल बकाया होने के कारण बिजली कनेक्शन काट दिया गया था।

मंगलवार (18 मई 2021) को ई श्रीधरन ने मदुरावीरन के निवासियों की समस्या को हल करने के लिए केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के असिस्टेंट इंजीनियर के नाम पर 81,525 रुपए का चेक दिया। श्रीधरन द्वारा चेक दिए जाने के बाद अनुसूचित जाति के 11 परिवारों को नया बिजली कनेक्शन मिलेगा। जिन लोगों का बिल जमा नहीं होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था उनके घर का भी अँधेरा दूर होगा।

आपको बता दें कि भारत में मेट्रो परियोजना की नींव रखने वाले पद्म विभूषण ई श्रीधरन केरल विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हुए थे। वे एक कुशल प्रशासक माने जाते हैं और देश में उनके नेतृत्व में कई कठिन परियोजनाएँ सफल हुईं।  

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -