Homeराजनीतिअमित शाह बंगाल जाएँगे, डीजीपी और मुख्य सचिव को गृह मंत्रालय ने किया तलब:...

अमित शाह बंगाल जाएँगे, डीजीपी और मुख्य सचिव को गृह मंत्रालय ने किया तलब: नड्डा के काफिले पर हुआ था पथराव

दोनों शीर्ष अधिकारियों से सुरक्षा में चूक के बाबत जानकारी माँगी जा सकती है। साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि प्रदेश में जारी सिलसिलेवार राजनीतिक हिंसाओं को रोकने के लिए क्या उपाय किए गए। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी केंद्र को इस संबंध में रिपोर्ट सौंपी है।

पश्चिम बंगाल में कल (10 दिसंबर 2020) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफ़िले पर पथराव हुआ था। यह घटना बंगाल पुलिस की मौजूदगी में हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए बंगाल के डीजीपी और मुख्य सचिव को 14 दिसंबर को तलब किया है। इनसे सुरक्षा में चूक के बाबत जानकारी माँगी जा सकती है।

दोनों शीर्ष अधिकारियों से सुरक्षा में चूक के बाबत जानकारी माँगी जा सकती है। साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि प्रदेश में जारी सिलसिलेवार राजनीतिक हिंसाओं को रोकने के लिए क्या उपाय किए गए। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी केंद्र को इस संबंध में रिपोर्ट सौंपी है। वहीं ममता सरकार के मंत्रियों की इस घटना गैर ज़िम्मेदाराना बयानबाजी जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गृह मंत्री अमित शाह भी अगले हफ्ते पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएँगे। गृह मंत्री 19 दिसंबर को कोलकाता पहुँचेंगे। पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के काफ़िले पर हुए हमले के बाद इस दो दिवसीय दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। 

इस बीच राज्यपाल ने भी पश्चिम बंगाल की मौजूदा क़ानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है कि भाजपा अध्यक्ष और अन्य नेताओं की सुरक्षा में लापरवाही की गई थी। इसके अलावा उन्होंने अपनी रिपोर्ट में प्रदेश की बिगड़ती क़ानून-व्यवस्था और नेताओं के साथ हो रही हिंसा की घटनाओं पर भी चिंता जताई थी।     

काफिले पर हुए हमले को लेकर बंगाल पुलिस ने कहा था कि किसी को कुछ नहीं हुआ है और सभी लोग सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि गुरुवार (दिसंबर 10, 2020) को दक्षिण 24 परगना में एक कार्यक्रम के लिए डायमंड हार्बर की ओर जाते वक़्त नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था। इस हमले में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर ईंट फेंकी गई थी। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए पूरी घटना की सूचना दी थी।

कैलाश विजयविर्गीय ने लिखा था, “बंगाल पुलिस को पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी। लेकिन एक बार फिर बंगाल पुलिस नाकाम रही। सिराकोल बस स्टैंड के पास पुलिस के सामने ही TMC के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा और मेरी गाड़ी पर पथराव किया।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -