Homeराजनीति30 मई को दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री...

30 मई को दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री भी लेंगे शपथ

"राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएँगे।"

बीजेपी संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 30 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया, “राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएँगे।”

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भाजपा और राजग संसदीय दल नेता नरेंद्र मोदी को शनिवार (मई 25, 2019) को केंद्र में नई सरकार बनाने का न्यौता दिया था।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी और इसकी अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुने जाने के बाद मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करने शनिवार रात राष्ट्रपति भवन गए।

मोदी ने बाद में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त करते हुए नई सरकार का गठन करने को कहा है। उन्होंने कहा, “भारत के लिए विश्व में काफी अवसर हैं, सरकार उनका पूरा इस्तेमाल करने के लिए काम करेगी और एक पल के लिए भी आराम नहीं करेगी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -