Friday, April 19, 2024
Homeराजनीतिन्यूज़ 24-चाणक्या Exit Poll: BJP+ 350 सीट, कॉन्ग्रेस+ 95 सीट, अन्य के खाते में...

न्यूज़ 24-चाणक्या Exit Poll: BJP+ 350 सीट, कॉन्ग्रेस+ 95 सीट, अन्य के खाते में 97

उत्तर प्रदेश में भाजपा को 65 सीटें मिल रही हैं। जबकि पश्चिम बंगाल में 18 सीटों के साथ वामपंथ-TMC के गढ़ में BJP कर रही ग्रैंड इंट्री और...

लोकसभा चुनाव ख़त्म होने के साथ ही एग्जिट पोल्स के नतीजे आने लगे हैं और विभिन्न एग्जिट पोल्स में भाजपा और कॉन्ग्रेस गठबंधनों को कितनी सीटें मिल रही हैं, इसकी पल-पल की जानकारी आपको यहाँ मिलेगी। जितने भी न्यूज़ चैनलों और सर्वे एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से एग्जिट पॉल्स की जानकारियाँ जैसे-जैसे बाहर आती जाएँगी, हम आपको बताते जाएँगे। इसीलिए पल-पल के अपडेट के लिए यहाँ जुड़े रहें। यहाँ हम आपको न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल की अपडेट देंगे। इसके अनुसार, किस राज्य में किस पार्टी व गठबंधन को कितनी सीटें आ रही हैं और कुल आँकड़े कैसे दिख रहे हैं, इसे नीचे देखें।

न्यूज़ 24-चाणक्या के पोल के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाली राजग गठबंधन को 350 सीटें मिलेगी, वहीं कॉन्ग्रेस नीत यूपीए मात्र 95 सीटों पर सिमट जाएगा। अन्य के खाते में 97 सीटें आएँगी।

उत्तर प्रदेश में भाजपा का वोट शेयर 46% होगा, वहीं महागठबंधन का वोट शेयर 36% रहेगा। इसके हिसाब से भाजपा को 65 और सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन को 13 सीटें आएगी। कॉन्ग्रेस को यहाँ 2 सीटों के साथ संतोष करना पड़ेगा। पश्चिम बंगाल में भाजपा को 18 और तृणमूल को 23 सीटें आएगी। वाम का बंगाल में खाता भी नहीं खुलेगा।

बिहार में राजग को 32 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं कॉन्ग्रेस-राजद गठबंधन मात्र 8 सीटों पर सिमट जाएगा। महाराष्ट्र में भाजपा को 38 तो कॉन्ग्रेस को 10 सीटें मिलेंगी। कुल मिलाकर देखें तो इस बड़े राज्य में भाजपा-शिवसेना गठबंधन एक बड़े अंतर से कॉन्ग्रेस-एनसीपी गठबंधन पर भारी पड़ रही है।

असम में 10 सीटों के साथ भाजपा राज्य में बड़ी कामयाबी हासिल करती दिख रही है। तेलंगाना में केसीआर की टीआरएस 14 सीटों के साथ अपना कब्ज़ा बरकरार रखेगी।

मध्य प्रदेश में कॉन्ग्रेस का सूपड़ा साफ़ होता नज़र आ रहा है। भाजपा को 27 सीटें मिलेंगी, वहीं कॉन्ग्रेस को सिर्फ़ 2 सीटों से संतोष करना पड़ेगा। गुजरात में भाजपा क्लीन स्वीप करेगी। हरियाणा में भी भाजपा क्लीन स्वीप करेगी। उत्तराखंड में भी भाजपा सारी सीटें जीतती दिख रही है। राजस्थान में भी सभी सीटों पर भाजपा का झंडा लहराएगा।

छत्तीसगढ़ में भाजपा को 9 और कॉन्ग्रेस को 2 सीटें आएँगी। भाजपा ने राज्य में अपने सारे सांसदों का टिकट काट दिया था, जिसका फायदा मिलता उसे दिख रहा है। हरियाणा में 10 की 10 सीटें भाजपा को जाती दिख रही हैं। गुजरात और दिल्ली में भाजपा का क्लीन स्वीप होगा, यानी पार्टी दोनों राज्यों की सभी सीटें जीतती दिख रही हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को 17 सीटें आएँगी वहीं जगमोहन रेड्डी की वाईएसआर पार्टी को 8 सीटें मिलती दिख रही हैं। रेड्डी राज्य में बड़े खिलाड़ी बन कर उभरने वाले हैं।

कितने सही और कितने ग़लत हुए थे पिछले एग्जिट पॉल्स

2014 के लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल को समझने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नज़र डालते हैं। इस टेबल को आप देख कर जान सकते हैं कि किस न्यूज़ चैनल द्वारा किस गठबंधन को कितनी सीटें दी गई थीं और किसके आँकड़े कितने सही या ग़लत साबित हुए थे?

2014न्यूज़ 24(टुडे चाणक्य)टाइम्स नाउ(ORG)CNN IBN(CSDS)हेडलाइंस टुडे(ITG सिसरो)इंडिया टीवी (सी वोटर)NDTVABP(नील्सन)कुल सीटें
NDA340 (+/-14)249270-282272 (+/-11)289279281336

UPA
070 (+/-9)14892-102115 (+/-5)101103097059
Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत विरोधी और इस्लामी प्रोपगेंडा से भरी है पाकिस्तानी ‘पत्रकार’ की डॉक्यूमेंट्री… मोहम्मद जुबैर और कॉन्ग्रेसी इकोसिस्टम प्रचार में जुटा

फेसबुक पर शहजाद हमीद अहमद भारतीय क्रिकेट टीम को 'Pussy Cat) कहते हुए देखा जा चुका है, तो साल 2022 में ब्रिटेन के लीचेस्टर में हुए हिंदू विरोधी दंगों को ये इस्लामिक नजरिए से आगे बढ़ाते हुए भी दिख चुका है।

EVM से भाजपा को अतिरिक्त वोट: मीडिया ने इस झूठ को फैलाया, प्रशांत भूषण ने SC में दोहराया, चुनाव आयोग ने नकारा… मशीन बनाने...

लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को बदनाम करने और मतदाताओं में शंका पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe