Homeराजनीतिवायनाड में मुस्लिमों की बदौलत जीते राहुल गाँधीः असदुद्दीन ओवैसी

वायनाड में मुस्लिमों की बदौलत जीते राहुल गाँधीः असदुद्दीन ओवैसी

बीजेपी विरोधियों को कमजोर बताते हुए AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “आप कॉन्ग्रेस और दूसरी धर्मनिरपेक्ष पार्टियाँ छोड़ना नहीं चाहते लेकिन याद रहे कि उनके पास ताक़त और सोच नहीं है।"

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि वायनाड से राहुल गाँधी को जीत इसलिए मिली क्योंकि वहाँ पर 40 फ़ीसदी आबादी मुस्लिमों की है। कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि वो देश में मुस्लिमों के लिए जगह चाहते हैं, लेकिन वो यह नहीं जानते कि मुस्लिम समुदाय किसी की भीख पर ज़िंदा नहीं है।  

तेलंगाना के हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार (10 जून) को एक जनसभा में कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आज़ाद हुआ तो हमारे बुज़ुर्गों को यह उम्मीद थी यह एक नया भारत होगा। यह भारत आज़ाद, गाँधी, नेहरू, अम्बेदकर और उनके करोड़ों अनुयायियों का होगा। ओवैसी ने कहा, “मुझे अभी भी उम्मीद है कि हमें इस देश में अपना हक़ मिलेगा। हमें भीख नहीं चाहिए, हम आपकी भीख पर ज़िंदा नहीं रहना चाहते।”

बीजेपी विरोधियों को कमजोर बताते हुए AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “आप कॉन्ग्रेस और दूसरी धर्मनिरपेक्ष पार्टियाँ छोड़ना नहीं चाहते लेकिन याद रहे कि उनके पास ताक़त और सोच नहीं है, वे कठिन परिश्रम भी नहीं करते।” जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने बीजेपी के ख़िलाफ़ कड़ा रूख़ अख़्तियार करते हुए कुछ सवाल किए, जिसके जवाब भी ख़ुद ही दिए। ओवैसी ने कहा, “बीजेपी कहाँ हारी है? बीजेपी पंजाब में हारी है, वहाँ कौन हैं? पंजाब में सिख ज़्यादा हैं। देश में बीजेपी को और कहाँ हार मिली? बीजेपी को क्षेत्रीय पार्टियों से हार का सामना करना पड़ा न कि कॉन्ग्रेस से।”

जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2019 में कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को वायनाड में 7,05,034 वोट मिले थे। उन्होंने वहाँ, अपने प्रतिद्वंदी पीपी सुनीर को 4,31,063 वोटों से हराकर चुनाव जीता था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -