Homeबड़ी ख़बरसुरक्षाबलों के हाथ-पैर बाँध कर कहा गया आतंक का मुकाबला करिए - PM मोदी

सुरक्षाबलों के हाथ-पैर बाँध कर कहा गया आतंक का मुकाबला करिए – PM मोदी

नोएडा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा एक वो भी दिन थे जब नोएडा, ग्रेटर नोएडा की पहचान जमीन घोटालों, लूट घसोट से थी। आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा की पहचान विकास की परियोजनाओं से होती है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने ग्रेटर नोएडा पहुँचे। यहाँ उन्होंने पंडित दीन दयाल उपध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी का शिलान्यास किया और नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्‍ट्रॉनिक सिटी के खंड समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

नोएडा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा एक वो भी दिन थे जब नोएडा, ग्रेटर नोएडा की पहचान जमीन घोटालों, लूट घसोट से थी। आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा की पहचान विकास की परियोजनाओं से होती है।

पीएम मोदी ने 2014 से पहले और अब के सुरक्षा हालातों में आए फर्क पर बात करते हुए कहा कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने आतंकी हमला किया था। सारे सबूत पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं की तरफ जा रहे थे। लेकिन भारत ने क्या किया, पाकिस्तान को कैसे जवाब दिया?

“खबरें तो ये भी हैं कि उस समय भी हमारी वायुसेना ने कहा था कि हमें खुली छूट दीजिए। लेकिन हमारे सुरक्षाबलों को छूट नहीं दी गई। उनके हाथ-पैर बाँध कर कहा गया कि आतंक का मुकाबला करिए। क्या ऐसे देश की सुरक्षा होती है, क्या देश के दुश्मन के साथ ऐसी नरमी दिखनी चाहिए।”

दिग्विजय सिंह, ममता बनर्जी जैसे आदि नेता जो एयरस्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं उनके लिए पीएम मोदी ने कहा कि वे सवाल भारत के वीरों पर उठा रहे हैं और उनके बयान पर पाकिस्तान में तालियाँ बज रही है। ऐसे लोगों को सही रास्ते पर लाने का काम जनता को करना होगा।

उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद आतंक के आकाओं को समझ में आ गया है कि ये पुराना भारत नहीं है। देश के वीर जवान उन्हें जवाब दे रहे हैं, लेकिन इस देश के नागरिक के तौर पर सतर्क रहकर हमें भी अपना दायित्व निभाना है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -