Homeराजनीतिसिद्धारमैया के घर के बाहर से हटाया गया भगवान श्रीराम और बजरंग बली वाला...

सिद्धारमैया के घर के बाहर से हटाया गया भगवान श्रीराम और बजरंग बली वाला पोस्टर, चुनाव के दौरान लगाया था: लोगों ने बताया ‘चुनावी हिन्दू’

इसके बाद लोगों ने कॉन्ग्रेस नेताओं को चुनावी हिन्दू बताना शुरू कर दिया। एक ने तंज कसते हुए लिखा कि कहीं मुस्लिम अपनी वोटिंग वापस लेने की धमकी दे रहे होंगे, इसीलिए ऐसा किया गया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के साथ ही कॉन्ग्रेस नेता सिद्धारमैया के घर के बाहर लगी भगवान श्रीराम और हनुमान जी की तस्वीर को हटा दिया गया है। चुनाव के दौरान कॉन्ग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में लिखा था कि सरकार बनाने के बाद ‘बजरंग दल’ को बैन किया जाएगा। साथ ही इसने हिन्दू संगठन की तुलना प्रतिबंधित आतंकी संगठन PFI से भी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉन्ग्रेस पर बजरंग बली के अपमान का आरोप लगाया था।

इसके बाद कॉन्ग्रेस नेताओं ने भी खुद को हनुमान जी का भक्त दिखाना शुरू कर दिया था। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास के बाहर दोनों ही देवताओं की तस्वीरें लगाई गई थीं। लेकिन, अब इन पोस्टरों को हटा दिया गया है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित उनके घर के बाहर लगे इस पोस्टर में उनकी फोटो भी थी। कर्नाटक में 135 सीटों के साथ कॉन्ग्रेस को बहुमत मिला है, जबकि भाजपा 66 सीटें ही प्राप्त कर पाई।

इसके बाद लोगों ने कॉन्ग्रेस नेताओं को चुनावी हिन्दू बताना शुरू कर दिया। एक ने तंज कसते हुए लिखा कि कहीं मुस्लिम अपनी वोटिंग वापस लेने की धमकी दे रहे होंगे, इसीलिए ऐसा किया गया है। लोगों ने कहा कि चुनाव के साथ-साथ ही इनकी भक्ति भी खत्म हो जाती है। एक ने ‘भाई, ये तो शुरू होते ही ख़त्म हो गया’ वाला मीम भी शेयर किया। कॉन्ग्रेस पर हिन्दुओं को बेवकूफ बनाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। एक ने याद दिलाया कि इस पार्टी ने कभी भगवान राम का अस्तित्व नकार दिया था।

कर्नाटक में कॉन्ग्रेस के विधायक दल के नेता का फ़िलहाल चयन नहीं हुआ है। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में से किसी एक को मुख्यमंत्री बनाया जाना है। वहीं देश भर के विपक्षी नेता अब 2024 लोकसभा चुनाव के लिए इसे शुरुआत बताते हुए ये कह रहे हैं कि पीएम मोदी अजेय नहीं हैं। डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए कई बार त्याग किया है। कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मालिएकर्जुन खड़गे ने सीएम चुनने के लिए तीन सदस्यीय कमिटी भी बना दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मिडिल ईस्ट फिर बना वॉर जोन, क्या इस बार तैयार हैं हम?: जानें- भारत के सामने खड़ी हैं कैसी चुनौतियाँ, अग्निपरीक्षा की इस घड़ी...

पश्चिम एशिया संकट से वैश्विक अर्थव्यवस्था बेपटरी हो रही है। हॉर्मुज नाकाबंदी के बीच देश को आर्थिक मार से बचने के लिए मोदी सरकार तैयार है।

मेरठ में दलित छात्रा की हत्या के नाम पर क्यों खराब किया गया माहौल? SSP अविनाश पांडे के नेतृत्व में कैसे UP पुलिस ने...

मेरठ में दलित युवती ललिता गौतम की हत्या के नाम पर प्रदर्शन की आड़ में हंगामा करने की साजिश को SSP अविनाश पांडेय और उनकी टीम ने फेल किया है।
- विज्ञापन -