Homeराजनीति370 का 'पावर' खत्म और 35-A के हटने के बाद... सपा और कॉन्ग्रेस के...

370 का ‘पावर’ खत्म और 35-A के हटने के बाद… सपा और कॉन्ग्रेस के 1-1 सांसदों ने दिया इस्तीफ़ा, BJP में होंगे शामिल!

राज्यसभा में कश्मीर पर फैसला आने के बाद कॉन्ग्रेस के सांसद भुवनेश्वर कालिता ने भी पार्टी के साथ-साथ अपनी सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। संजय सेठ की तरह ये भी...

राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 और 35-A खत्म करने के प्रस्ताव को पेश करने के बाद ही विपक्ष में हलचल तेज हो गई। एक ओर जहाँ गुलाम नबी आजाद सरकार के इस फैसले को संविधान की हत्या बता रहे हैं तो वहीं कुछ विपक्षी नेता ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी-अपनी पार्टी से ही इस्तीफ़ा दे दिया है।

खबरों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले सपा नेता संजय सेठ ने पार्टी की सदस्यता के साथ-साथ संसद की सदस्यता से भी इस्तीफ़ा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अब जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के नीरज शेखर और सुरेंद्र नागर भी पार्टी से इस्तीफ़ा दे चुके हैं। इससे सपा की परेशानियाँ बढ़ती नजर आ रही है।

संजय सेठ के अलावा राज्यसभा में कश्मीर पर फैसला आने के बाद कॉन्ग्रेस के सांसद भुवनेश्वर कालिता ने भी पार्टी के साथ-साथ अपनी सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। संजय सेठ की तरह इनके लिए भी कहा जा रहा है कि ये जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ब्रिटेन के ‘ग्रूमिंग गैंग’ जैसा है भारत में ‘लव-जिहाद’ और धर्मांतरण का खेल: UP से MP की हिंदू लड़कियाँ इस्लामी कट्टरपंथियों के निशाने पर,...

UK के ग्रूमिंग गैंग्स का मामला भारत के लिए चेतावनी है। यह किसी समुदाय के खिलाफ नारेबाजी की नहीं, बल्कि लव जिहाद पर नेटवर्क-आधारित जाँच की है।

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।
- विज्ञापन -