Homeराजनीतिझारखंड: कॉन्ग्रेस कैंडिडेट ने बूथ के बाहर लहराए हथियार, समर्थकों ने पत्रकारों को पीटा

झारखंड: कॉन्ग्रेस कैंडिडेट ने बूथ के बाहर लहराए हथियार, समर्थकों ने पत्रकारों को पीटा

त्रिपाठी का दावा है कि उन्होंने आत्मरक्षा में हथियार लहराया था। उनका दावा है कि बूथ लूटने की सूचना मिलने पर वे पहुॅंचे थे। भाजपा प्रत्याशी ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर शनिवार (30 नवंबर) को वोट पड़े। डाल्टनगंज के एक बूथ के बाहर कॉन्ग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी का हथियार लहराते वीडियो सामने आया है। उनके समर्थकों और भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया के समर्थकों के बीच झड़प की खबर भी है। मीडिया ​रिपोर्टों के मुताबिक घटना को कैमरे में कैद कर रहे पत्रकारों की पिटाई भी त्रिपाठी समर्थकों ने की।

घटना कोशियारा गॉंव के बूथ की है। चुनाव आयोग ने इस घटना को लेकर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मॉंगी है। हथियार जब्त कर त्रिपाठी को हिरासत में लिया गया। हालॉंकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

त्रिपाठी का दावा है कि उन्होंने आत्मरक्षा में हथियार लहराया था। उन्होंने कहा, “ग्रामीणों ने बूथ लूटने के लिए मुझ पर हमला किया, तो मैंने आत्मरक्षा के लिए पिस्टल निकाल ली।” त्रिपाठी का कहना है कि बूथ लूटने की सूचना मिलने पर वे वहॉं पहुॅंचे थे और भाजपा समर्थकों ने उन्हें बूथ के अंदर नहीं जाने दिया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया और उनके समर्थकों पर बूथ लूटने का आरोप लगाया। भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया ने बूथ लूटने के आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि केएन त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ बूथ के पास हथियार लेकर घूम रहे थे, वे समर्थकों के साथ चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

दैनिक जागरण की खबर के अनुसार डाल्टनगंज के पुरबडीहा मतदान केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा भी गया। यहॉं वीडियो बना रहे पत्रकार भी त्रिपाठी समर्थकों के निशाने पर थे। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार पूर्वडीहा गॉंव में त्रिपाठी के समर्थकों ने निजी चैनल के पत्रकार और कैमरामैन को पीट डाला। उनका कैमरा भी तोड़ दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -