Homeराजनीतिशाहीन बाग में ₹120 करोड़ का खेल: इस्लामी कट्टरपंथी PFI का पैसा, सिब्बल और...

शाहीन बाग में ₹120 करोड़ का खेल: इस्लामी कट्टरपंथी PFI का पैसा, सिब्बल और इंदिरा जयसिंह का योगदान – ED

73 अकॉउंटों में 120 करोड़ रुपए जमा करवाए गए थे और इनमें से 15 में हुई ट्रांजैक्शन की तारीख दंगों की तारीख से मेल खा रही है। इसे देखते हुए ही ED ने...

अभी तक नागरिकता संशोधन कानून के ख़िलाफ़ हो रहे विरोध प्रदर्शनों में केवल कयास लगाए जा रहे थे कि हिंसा भड़काने में इस्लामिक कट्टरपंथियों और विपक्षी राजनैतिक दलों का हाथ है। लेकिन टाइम्स नाऊ की ताजा खबर के अनुसार ईडी ने अपनी जाँच के बाद दावा किया है कि सीएए के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों में हिंसा भड़काने, आगजनी करवाने के लिए इस्लामिक कट्टरपंथी पीएफआई ने ही अपना पैसा लगाया है। जबकि कपिल सिब्बल और इंदिरा जय सिंह जैसे कॉन्ग्रेसियों एवं सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने इसमें अपना पूरा योगदान दिया।

खबर के अनुसार, 73 सिंडिकेट बैंक अकॉउंट की पड़ताल से खुलासा हुआ है कि पूरी हिंसा को भड़काने में इनमें 120 करोड़ रुपए डाले गए। लेकिन बाद में इन अकॉउंटों को कुछ राशि खाली छोड़कर खाली कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले यूपी पुलिस को भी राज्य में भड़की हिंसा संबंधी अपनी जाँच में पीएफआई के हाथ होने के सबूत मिले थे।

रिपोर्ट्स से बताया जा रहा है कि पीएफआई ने दंगों से पहले 27 बैंक अक़ॉउंट ख़ोले थे। 9 बैंक अकॉउंट रेहाब फाउंडेशन के नाम पर खोले गए थे, जिसका संबंध भी पीएफआई से है। जबकि 37 अन्य अकॉउंट भी इसी संगठन ने 17 अलग-अलग लोगों के नाम और संगठनों के नाम पर पर खोले थे।

इन अकॉउंटों की ट्रांजैक्शन जानकारी मिलने के बाद ईडी ने ये बड़ा खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक 73 अकॉउंटों में 120 करोड़ रुपए जमा करवाए गए थे और इनमें से 15 में हुई ट्रांजैक्शन की तारीख दंगों की तारीख से मेल खा रही है। इसे देखते हुए ही दावा किया गया है कि पीएफआई का ही इस हिंसा में सीधा संबंध हैं।

मास्टरमाइंड शरजील के नंगे हो जाने के बाद शाहीन बाग वाले जोर-शोर से अपनी देशभक्ति जताने में जुटे

वो 6 ‘बड़े’ पत्रकार जो दीपक चौरसिया पर शाहीन बाग में हुए हमले से हैं खुश!

संविधान और शरीयत में से शरीयत को चुन चुका है शाहीन बाग़

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -