Homeराजनीतिशत्रुघ्न सिन्हा को बाबुल सुप्रियो वाली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाएगी TMC, 'भाजपा के...

शत्रुघ्न सिन्हा को बाबुल सुप्रियो वाली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाएगी TMC, ‘भाजपा के बंदर’ को दिया विधायकी का टिकट

बाबुल सुप्रियो और शत्रुघ्न सिन्हा, दोनों ही भाजपा छोड़ कर तृणमूल कॉन्ग्रेस में गए हैं। वहीं बाबुल सुप्रियो अब बालीगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव में TMC के प्रत्याशी होंगे।

पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शत्रुघ्न सिन्हा को TMC का प्रत्याशी बनाया है। अब शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से तृणमूल कॉन्ग्रेस के टिकट पर उम्मीदवार होंगे। यह सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बाबुल सुप्रियो और शत्रुघ्न सिन्हा, दोनों ही भाजपा छोड़ कर तृणमूल कॉन्ग्रेस में गए हैं। वहीं बाबुल सुप्रियो अब बालीगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव में TMC के प्रत्याशी होंगे। इसकी घोषणा खुद ममता बनर्जी ने ट्वीट के जरिए 13 मार्च (रविवार) को दी है।

अपने ट्वीट में ममता बनर्जी ने लिखा, “टीएमसी द्वारा ख़ुशी से ये घोषणा की जाती है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में हमारे प्रत्याशी होंगे। जबकि प्रसिद्ध गायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव में हमारे उम्मीदवार होंगे। जय हिंद, जय बांग्ला, जय माँ- माटी- मानुष।”

गौरतलब है कि मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके सांसद बाबुल सुप्रियो 18 सितंबर, 2021 तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) में शामिल हो गए थे। उस से पहले जुलाई 2021 में उन्होंने राजनीति को अलविदा कहते हुए आगे का जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित बताया था। तब उन्होंने किसी भी पार्टी में शामिल न होने की बात कही थी। बाबुल सुप्रियो को तृणमूल कॉन्ग्रेस ‘बीजेपी का बंदर‘ तक कह चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -