Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस नेता अहमद पटेल की बढ़ी मुश्किलें, राज्यसभा सदस्यता पर करना पड़ेगा मुकदमे का...

कॉन्ग्रेस नेता अहमद पटेल की बढ़ी मुश्किलें, राज्यसभा सदस्यता पर करना पड़ेगा मुकदमे का सामना

अगस्त 2017 में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता अहमद पटेल को जीत मिली थी। इस चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करते हुए अहमद पटेल के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट में एक याचिका दायर किया गया। इस याचिका को अहमद पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार बलवंत सिंह राजपूत ने दायर किया जिसे कांग्रेस ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। कांग्रेस के इस अपील को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।

इसके बाद कांग्रेस नेता ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व में दो जजों की बेंच ने इस याचिका को खारिज कर दिया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट में चल रहे इस मामले में किसी भी तरह से दखल देने से इनकार कर दिया। इस तरह कांग्रेस नेता अहमद पटेल को गुजरात उच्च न्यायालय में उनकी सदस्यता पर चल रहे मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।

मामला कुछ इस तरह है

अगस्त 2017 में राज्य सभा के 10 सीटों के लिए चुनाव हो रहे थे। इस चुनाव में गुजरात की एक सीट से कांग्रेस पार्टी की तरफ से अहमद पटेल चुनाव लड़ रहे थे। पटेल के सामने भाजपा की तरफ से बलवंत सिंह राजपूत चुनौती दे रहे थे। इस चुनाव में दो विधायकों की सदस्यता को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया। ये दोनों ही विधायक इस चुनाव में भाजपा को समर्थन दे रहे थे। सदस्यता रद्द होने की वजह से इनके वोट की वैल्यू शून्य हो गयी। इस तरह कुल मतों की संख्या 45 से घटकर 44 हो गई। भाजपा नेता अपने विरोधी अहमद पटेल से महज दो वोटों से हार गए। ऐसे में यदि उन दो विधायकों के वोट का वैल्यू होता तो भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीत गए होते।  

इन विधायकों की सदस्यता रद्द की गई

इस चुनाव में कांग्रेस की तरफ से विधायक भोलाभाई गोहेल व राघव जी पटेल अपनी ही पार्टी के खिलाफ विद्रोही हो गए। अपनी पार्टी के खिलाफ उनके बगावती तेवर की वजह से अहमद पटेल का चुनाव जीतना मुश्किल हो गया। लेकिन इसी समय निर्वाचन आयोग ने दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द कर दिया। इस घटना के बाद चुनाव में कांग्रेस की तरफ से अहमद पटेल राज्यसभा पहुँच गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तारातला में गिरे गोदाम ने खोली TMC के भ्रष्टाचार की पोल, CM बोले- तृणमूल के पापों का फल: जानें- कैसे कोलकाता में बने 3000...

यह दर्दनाक हादसा कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूर्व TMC सरकार के कार्यकाल में फले-फूले 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा है।

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।
- विज्ञापन -