HomeराजनीतिMP: सचिव की जगह सरपंच का तबादला, कमलनाथ सरकार की किरकिरी

MP: सचिव की जगह सरपंच का तबादला, कमलनाथ सरकार की किरकिरी

रीवा ज़िले की शिवपुरवा ग्राम पंचायत की प्रभारी विबा द्विवेदी की जगह गाँव के सरपंच बिहारीलाल पटेल का तबादला कर दिया गया। विधानसभा में बीजेपी विधायक ने उठाया मामला।

मध्य प्रदेश की सत्ता पर जब से कॉन्ग्रेस काबिज़ हुई है ताबड़तोड़ तबादले हो रहे हैं। ये तबादले कमलनाथ सरकार की किरकिरी की भी वजह बन रहे हैं। लापरवाही का आलम यह है कि रीवा में सचिव की जगह सरपंच के तबादले का आदेश जारी कर दिया गया।  

इस मामले पर कमलनाथ सरकार के पंचायती राज मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सफ़ाई देते हुए कहा है, “यह गलती सरकार के स्तर से नहीं हुई है। निचले स्तर पर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। हमने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसने भी यह गलती की होगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।”

रीवा में पिछले दिनों पंचायत सचिवों के तबादलों के आदेश जारी किए गए थे। इनमें एक नाम सरपंच का भी था। ज़िले की शिवपुरवा ग्राम पंचायत की प्रभारी विबा द्विवेदी की जगह गाँव के सरपंच बिहारीलाल पटेल का तबादला कर दिया गया। मॉनसून सत्र के दौरान सदन में इस गलती को उठाए जाने के बाद मामला सामने आया।

ख़बरों के अनुसार, बजट पर चर्चा के दौरान सदन में देवतालाब से बीजेपी विधायक गिरीश गौतम ने तबादलों में हुई गड़बड़ियों का ख़ुलासा करते हुए कमलनाथ सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री तबादले करने में इतने व्यस्त हैं कि सचिव के बदले सरपंच का ही तबादला कर दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -