Homeराजनीति17 + 813 + 88 + 1359 + 195 + 1403… नगरपालिका और नगर...

17 + 813 + 88 + 1359 + 195 + 1403… नगरपालिका और नगर निगम से लेकर नगर पंचायत तक, पूरी यूपी में ऐसे बजा BJP का डंका: देखें आँकड़े

यूपी के मेयर के 17 में से 17 सीटें, नगरपालिका अध्यक्ष के 199 में से 88 सीटें और नगर पंचायत अध्यक्ष के 544 सीटों में से 191 सीटें भाजपा ने जीतकर इतिहास रच दिया है। चुनावों में 'रंगदारी न फिरौती, यूपी नहीं है अब किसी की बपौती', 'माफिया नहीं अब महोत्‍सव हमारी पहचान है' और 'नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा' जैसे स्‍लोगन का खूब प्रयोग हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanth) के नेतृत्व में नगर निकाय चुनावों जबरदस्त सफलता हासिल की है। भाजपा ने यूपी के सभी 17 मेयर सीटों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, नगरपालिका अध्यक्ष के 199 में से 88 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज किया है। इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने सीएम योगी को बधाई दी है।

यूपी भाजपा को जीत की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “निकाय चुनावों में इस शानदार विजय के लिए यूपी बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई। यह सफलता योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे अभूतपूर्व विकास को लेकर जन-जन के समर्थन को अभिव्यक्त करती है।”

यूपी के मेयर के 17 में से 17 सीटें, नगरपालिका अध्यक्ष के 199 में से 88 सीटें और नगर पंचायत अध्यक्ष के 544 सीटों में से 191 सीटें भाजपा ने जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं, समाजवादी पार्टी को नगरपालिका अध्यक्ष की 35 सीटें, बसपा को 16 सीटें, कॉन्ग्रेस को 4 सीटें, आम आदमी पार्टी को 3 सीटें और अन्य को 52 सीटें मिली हैं।

अगर नगर पंचायत अध्यक्ष की बात की जाए तो 544 में से भाजपा को 191, सपा को 78, बसपा को 37, कॉन्ग्रेस को 14, आम आदमी पार्टी को 6 सीटें और अन्य को 217 सीटें मिली हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी को नगर निगम पार्षद की 8 सीटें, नगरपालिका परिषद सदस्य की 30 सीटें 6 और नगर पंचायत सदस्य की 61 सीटें भी मिली हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा 9 अप्रैल 2023 को की गई थी। इसमें 17 महापौर (मेयर), 1420 पार्षद, नगरपालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगरपालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के लिए 4 और 11 मई को मतदान हुए। वोटों की गिनती 13 मई 2023 को हुई थी।

चुनाव के दौरान भाजपा ने तरह-तरह के नारों का प्रयोग किया। इनमें ‘बुलडोजर बाबा चाँप रहे हैं… माफिया हाँफ रहे हैं’, ‘रंगदारी न फिरौती, यूपी नहीं है अब किसी की बपौती’, ‘माफिया नहीं अब महोत्‍सव हमारी पहचान है’ और ‘नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा’ जैसे स्‍लोगन का खूब प्रयोग हुआ। इन नारों को सुनकर मतदाता खूब उत्साहित नजर आए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -