Homeराजनीतिकैराना से सपा विधायक नाहिद हसन को नहीं मिली बेल, जेल में कटेंगे 14...

कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन को नहीं मिली बेल, जेल में कटेंगे 14 दिन

कैराना के ही रहने वाले मोहम्मद अजीज ने जनवरी 2018 में नाहिद हसन और उनकी मॉं तबस्सुम बेग पर जमीन के बैनामे में तकरीबन 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

उत्तर प्रदेश के कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन को 14 दिन जेल में गुजारने होंगे। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। धोखाधड़ी के एक मामले में हसन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। जमीन धोखाधड़ी के इस मामले में हसन के अलावा आठ अन्य लोग भी आरोपित हैं।

जमानत याचिका खारिज होने के बाद कड़ी सुरक्षा में हसन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले विधायक को 7 दिनों की अंतरिम जमानत मिली थी। कैराना के ही रहने वाले मोहम्मद अजीज ने जनवरी 2018 में नाहिद हसन और उनकी मॉं तबस्सुम बेग पर जमीन के बैनामे में तकरीबन 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अक्टूबर 2018 में हसन की गिरफ्तारी पर रोक और प्राथमिकी रद्द करने वाली याचिका खारिज कर दी थी। उन्हें निचली अदालत में हाजिर होने तक के लिए गिरफ्तारी से राहत दे दी थी। शुक्रवार को हसन फास्ट ट्रैक कोर्ट में अपनी जमानत कराने के लिए पहुॅंचे। कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत को भी खारिज करते हुए जेल भेजने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद पहुॅंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लिया और मुजफ्फरनगर की जेल भेज दिया।

सपा विधायक के कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। विधायक को जेल भेजने के बाद माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन ने इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी। नाहिद हसन के वकील इंतजार अहमद ने बताया कि सपा विधायक के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। जमानत के लिए उच्च कोर्ट में अर्जी डालने की बात उन्होंने कही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -