Homeराजनीतिबंगाल में 'नया खेला': शुभेन्दु अधिकारी और उनके भाई पर राहत सामग्री चोरी के...

बंगाल में ‘नया खेला’: शुभेन्दु अधिकारी और उनके भाई पर राहत सामग्री चोरी के आरोप में FIR, BJP कार्यालय के बाहर 51 बम

शुभेन्दु और उनके भाई पर हुई एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह भाजपा के खिलाफ साजिश है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी लोकतंत्र में बिल्कुल भी भरोसा नहीं करती और उनकी मंशा विपक्ष को समाप्त कर देने की है।

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से हराने वाले भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी और उनके भाई सोमेंदु अधिकारी के खिलाफ कांठी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन पर नगरपालिका से राहत सामग्री की कथित चोरी का आरोप लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांठी नगरपालिका प्रशासन बोर्ड के सदस्य रत्नदीप मन्ना ने कांठी पुलिस स्टेशन में 1 जून 2021 को शुभेन्दु और उनके भाई सोमेंदु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया है कि 29 मई को दोपहर में शुभेन्दु और उनके भाई के कहने पर नगर पालिका कार्यालय का ताला जबरदस्ती खोला गया और यहाँ से सरकारी तिरपाल को ले जाया गया जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए है। शिकायत में सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की सहायता लेने की बात भी कही गई है।

आपको बता दें कि शुभेन्दु अधिकारी बंगाल विधानसभा में मुख्य विपक्षी नेता भी हैं। इसके अलावा उनके भाई सोमेंदु अधिकारी कांठी नगरपालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शुभेन्दु और उनके भाई सोमेंदु ने तृणमूल कॉन्ग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में शुभेन्दु अधिकारी को नंदीग्राम में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के प्रतिद्वंदी के रूप में उतारा गया था जहाँ शुभेन्दु ने ममता बनर्जी को 1956 वोटों से पराजित किया था।   

शुभेन्दु और उनके भाई पर हुई एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह भाजपा के खिलाफ साजिश है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी लोकतंत्र में बिल्कुल भी भरोसा नहीं करती और उनकी मंशा विपक्ष को समाप्त कर देने की है।

इससे पहले शनिवार (05 जून) को कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर 51 क्रूड बम मिले थे। बम एक फल की बोरी में रखे हुए थे।

सेना की खुफिया जानकारी के बाद रात में पुलिस ने हेस्टिंग्स में भाजपा कार्यालय के बाहर रखे इन क्रूड बमों को बरामद किया था। पुलिस स्थानीय सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपितों की तलाश कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -