Homeराजनीतिभवानीपुर में वोटिंग के दौरान हिंसा: BJP नेता पर चले लाठी-डंडे, गाड़ी भी तोड़ी,...

भवानीपुर में वोटिंग के दौरान हिंसा: BJP नेता पर चले लाठी-डंडे, गाड़ी भी तोड़ी, शाम 5 बजे तक 53% मतदान

“हमने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा था और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी। इससे वे लोग भड़क गए। कुछ देर में ही 8 से 10 लोग बाइक से आए और मुझ पर डंडों और पत्थरों से भी हमला किया। उन्होंने मेरी कार में भी तोड़फोड़ की।”

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के दौरान भाजपा और तृणमूल कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। हालाँकि बाद में वहाँ मौजूद रहे जवानों ने बीच बचाव कर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को वहाँ से हटाया। इसी दौरान भवानीपुर के ही शरत बोस मार्ग पर कुछ लोगों ने भाजपा नेता कल्याण चौबे की कार पर हमला कर दिया।

बता दें कि कल्याण चौबे को बीजेपी की ओर से मुख्य इलेक्शन एजेंट की जिम्मेदारी भी दी गई है। कल्याण चौबे ने वाकये की जानकारी देते हुए कहा कि एक स्कूल में बने पोलिंग बूथ में दो लोग धोखाधड़ी से वोटिंग कराने की कोशिश कर रहे थे। कल्याण चौबे ने कहा, “हमने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा था और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी। इससे वे लोग भड़क गए। कुछ देर में ही 8 से 10 लोग बाइक से आए और मुझ पर डंडों और पत्थरों से भी हमला किया। उन्होंने मेरी कार में भी तोड़फोड़ की।” 

वहीं भवानीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने आरोप लगाया है कि टीएमसी कुछ लोगों को वोट देने के लिए भुगतान कर रही है। टिबरेवाल ने कहा कि एक व्यक्ति ने उनके सामने स्वीकार किया कि टीएमसी ने उसे वोट डालने के लिए 500 रुपए का भुगतान किया था। वह बांसड्रोनी से था। उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया है।

हालाँकि इससे पहले दिनभर भवानीपुर में मतदान शांति पूर्ण बना रहा। पश्चिम बंगाल में समसेरगंज, जंगीपुर और भवानीपुर समेत तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी चुनाव मैदान में उतरी हैं। इस सीट से जीतना ममता बनर्जी के सीएम बने रहने के लिए बेहद जरूरी है। यहाँ शाम पाँच बजे तक 53 फीसदी मतदान हुआ। ममता बनर्जी ने भी डाला वोट। मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में 78.60 फीसदी तो जंगीपुर सीटों पर 76.12  फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -