Homeराजनीतिमिलिए उस मॉडल से जो बन गई सबसे युवा MLA, अब उनकी ही पार्टी...

मिलिए उस मॉडल से जो बन गई सबसे युवा MLA, अब उनकी ही पार्टी बनाने जा रही है सरकार: मिजोरम में टिकट मिलने पर बना था मजाक

उन्होंने अपनी जीत को समाज में महिलाओं की जीत करार दिया। उन्होंने इसे गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि महिलाओं ने उस दीवार को तोड़ा है, जिसे असंभव बताया जा रहा था।

मिजोरम में इस बार नई पार्टी ZPM सत्ता में आई है, जिसे 40 सदस्यीय विधानसभा में 27 सीटें मिलीं। पार्टी के अध्यक्ष लालदुहोमा, जो कभी भारत की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गाँधी के सिक्योरिटी इंचार्ज हुआ करते थे, वो अब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ‘जोरम पीपल्स मूवमेंट’ 6 क्षेत्रीय दलों को मिला कर बनी है। इसे 2019 में चुनाव आयोग ने पंजीकृत किया था। ZPM के नए विधायकों में एक नाम बेरिल वन्नेइहसांगी का भी है, जिन्होंने राजधानी आइजोल की तीसरी सीट से जीत दर्ज की है।

बेरिल वन्नेइहसांगी मिजोरम बतौर मॉडल, TV प्रेजेंटर और रेडियो जॉकी काम करती रही हैं। उन्हें जब टिकट दिया गया था तो किसी को उनकी जीत का अंदेशा नहीं था, उलटे लोगों ने उनका मजाक बनाया था। उन्हें 9370 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार MNF के एफ लालनुनमाविया को 7956 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस तरह बेरिल वन्नेइहसांगी ने 1414 वोटों से जीत दर्ज की। वो मिजोरम की सबसे युवा महिला विधायक बन गई हैं। उनकी उम्र फ़िलहाल 32 वर्ष है।

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए काफी कुछ करना है, पता नहीं ये संभव हो पाएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि हर प्रोफेशन में बदलाव लाना होगा और विकास के लिए काम करना होगा। उन्होंने दैनिक मूलभूत ज़रूरतों पर बल देते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करना है। उन्होंने अपनी जीत को समाज में महिलाओं की जीत करार दिया। उन्होंने इसे गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि महिलाओं ने उस दीवार को तोड़ा है, जिसे असंभव बताया जा रहा था।

बेरिल वन्नेइहसांगी रेडियो जॉकी भी हैं, जो पहले आइजोल नगर निगम का चुनाव जीत कर वार्ड पार्षद बनी थीं। इस बार पहली बार मिजोरम में 3 महिला विधायक चुनी गई हैं, जिनमें वो एक हैं। उन्होंने मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग के नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने वहाँ से आर्ट्स में MA किया। उनके पिता का नाम वानरोचुआंगा है। वो अविवाहित हैं। इंस्टाग्राम पर उनके ढाई लाख से भी अधिक फॉलोवर्स हैं। एक मॉडल के रूप में वो सोशल मीडिया पर पहले से लोकप्रिय रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -