Homeराजनीतिमैं मंत्री बन गई हूँ, लेकिन अभी हमें अपनी जेबें भरनी बाकी है: महाराष्ट्र...

मैं मंत्री बन गई हूँ, लेकिन अभी हमें अपनी जेबें भरनी बाकी है: महाराष्ट्र सरकार में कॉन्ग्रेसी मंत्री

महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री ने स्थानीय निकाय चुनाव में कॉन्ग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट माँगने के दौरान यह बातें कहीं। यशोमति ठाकुर ने कहा, “हमारी सरकार अब तक सत्ता में नहीं थी। लेकिन अब आ गई है। अब मैं मंत्री बन गई हूँ, लेकिन अभी हमें अपनी जेबें भरनी बाकी है।” यहाँ पर ‘जेब भरने’ का तात्पर्य घूस लेने से है।

तमाम विवादों के बाद जैसे ही महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, मंत्रियों को उनके विभाग मिले, उनका ओहदा मिला वैसे ही उनके विवादित बयान शुरू हो गए हैं। इसी की एक बानगी देखने को मिली महाराष्ट्र के वाशिम जिले में। जहाँ एक मंच पर महाराष्ट्र सरकार की नवनिर्वाचित कैबिनेट मंत्री यशोमति ठाकुर ने शायद अपने मन की बात कह दी, जो विवाद का मुद्दा बन गया है। कैबिनेट मंत्री यशोमति ठाकुर ने मंच से कहा कि अभी-अभी हमने मंत्री पद की शपथ ली है, अभी हमारी जेबें गरम नहीं हुई हैं।

दरअसल महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री ने स्थानीय निकाय चुनाव में कॉन्ग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट माँगने के दौरान यह बातें कहीं। यशोमति ठाकुर ने कहा, “हमारी सरकार अब तक सत्ता में नहीं थी। लेकिन अब आ गई है। अब मैं मंत्री बन गई हूँ, लेकिन अभी हमें अपनी जेबें भरनी बाकी है।” यहाँ पर ‘जेब भरने’ का तात्पर्य घूस लेने से है।

इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, “जो लोग विपक्ष में हैं उनकी जेबें काफी गहरी हैं। अगर वे आपके पास आएँ और अपनी जेब का कुछ हिस्सा दें तो उसे मना मत कीजिए। घर आई लक्ष्मी को कौन मना करता है, लेकिन वोट सिर्फ कॉन्ग्रेस को ही दीजिए।” वहीं नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने यशोमति ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा, “वे (कॉन्ग्रेस) सरकार में जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि पैसा बनाने के लिए हैं।”

फिलहाल इस बयान पर कॉन्ग्रेस की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। न ही सहयोगी पार्टी शिवसेना और एनसीपी की तरफ से कोई बयान सामने आया है।

बता दें कि ठाकुर कुछ महीने पहले मुंबई के एक अस्पताल में पुलिस और मेडिकल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर भी चर्चा में थी। वहीं जब कॉन्ग्रेस नेता से इस विवादित बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने टाइम्स नाउ से कहा कि उनके बयान को मीडिया ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।

मस्जिद का किया बखान, हनुमान मंदिर पर हमले की छिपाई बात: CJP की हिंसक भीड़ को पनाह न मिलने पर राणा अय्यूब जैसों की...

ग्राउंड रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान बताते हैं कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। उन्होंने बैग में पत्थर भर रखा था। इनलोगों ने कनॉट प्लेस के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।
- विज्ञापन -