Homeदेश-समाजवित्त मंत्रालय पहली बार करेगा ₹20 का सिक्का जारी, जानिए क्या है इसकी खासियत

वित्त मंत्रालय पहली बार करेगा ₹20 का सिक्का जारी, जानिए क्या है इसकी खासियत

रुपए के नए चिह्न के साथ सिक्के के पीछे की ओर बड़े अक्षरों में 20 लिखा होगा। साथ ही देश में कृषि प्रधानता को दिखाने के लिए इसमें अनाज का चित्र उकेरा गया है।

वित्त मंत्रालय द्वारा बुधवार (मार्च 6, 2019) को ₹20 का सिक्का जारी करने की घोषणा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा इस सिक्के को लॉन्च किया गया। यह सिक्का आकार और रूप के मामले में बाकी सिक्कों के काफ़ी अलग है।

अभी तक हमने 1, 2, 5, 10 के सिक्कों को देखा लेकिन अब जल्द ही बाज़ार में ₹20 के सिक्के चलन में होंगे। इन सिक्कों की खासियत होगी कि यह 12 किनारे वाले बहुभुज आकार वाला होगा। इसका बाहरी व्यास 27 मिमी होगा और इसका वजन 8.54 ग्राम होगा।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना में यह बात कही गई कि इस नए सिक्के की बाहरी रिंग पर 65% तांबा, 15% ज़िंक और 20% निकेल होगा। इसके अलावा सिक्के के अंदर वाली रिंग पर 75% कॉपर, 20% ज़िंक और 5% निकेल होगा।

₹20 के इस नए सिक्के पर सामने की ओर अशोक स्तंभ होगा, जिसके साथ सत्यमेव जयते लिखा होगा। इस सिक्के पर अंग्रेजी में इंडिया और हिंदी में भारत भी लिखा होगा।

रुपए के नए चिह्न के साथ सिक्के के पीछे की ओर बड़े अक्षरों में 20 लिखा होगा। साथ ही देश में कृषि प्रधान देश की छवि को दिखाने के लिए अनाज का चित्र भी उकेरा गया है। 

बता दें कि 10 साल पहले आरबीआई ने मार्च 2009 में दस रुपए का सिक्का जारी किया था और अब दस साल बाद नया सिक्का जारी किया जा रहा है। 10 का सिक्का चलन में होने के बाद आमजन को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था जिससे दस के सिक्के में 13 बार बदलाव करने पड़े थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -