Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाकिश्तवाड़ में हिजबुल के 5 ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, पकड़े हुए आतंकियों को भगाने में...

किश्तवाड़ में हिजबुल के 5 ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, पकड़े हुए आतंकियों को भगाने में करते थे मदद

इस इलाके में सक्रिय आतंकी भी इनके संपर्क में रहते थे। जब भी कभी कोई आतंकी घटना होती थी तो ये OGW आतंकियों को वहाँ से भगाने में भी मदद करते थे। सुरक्षाबल काफी समय से इन लोगों पर नजर रख रही थी जिसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी करके बृहस्पतिवार शाम को इन्हें दबोच लिया।

सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार (मार्च 05, 2020) शाम जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के मारवा इलाके से हिजबुल मुजाहिदीन के पाँच ओवर ग्राउंड वर्करों (OGW) को गिरफ्तार किया है। किश्तवाड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि मारवा इलाके के रहने वाले गुलाम हुसैन, मोहम्मद यासीन, जाकिर हुसैन, मोहम्मद इकबाल और बशीर अहमद हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों को पनाह देने के साथ उनकी मदद करते थे।

इस इलाके में सक्रिय आतंकी भी इनके संपर्क में रहते थे। जब भी कभी कोई आतंकी घटना होती थी तो ये OGW आतंकियों को वहाँ से भगाने में भी मदद करते थे। सुरक्षाबल काफी समय से इन लोगों पर नजर रख रही थी जिसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी करके बृहस्पतिवार शाम को इन्हें दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान इन लोगों से कई महत्वपूर्ण सूचनाएँ मिली हैं। पुलिस ने इन पाँचों ओवरग्राउंड वर्करों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज कर लिया है।

घाटी में आतंकियों का सफाया लगातार जारी है। ज्ञात हो कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने बीते बुधवार (मार्च 04, 2020) को नरवाल में पाकिस्तान एजेंसी आईएसआई के एक भारतीय एजेंट को भी गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार एजेंट की पहचान सांबा के तरोर निवासी पंकज शर्मा के रूप में की थी। आईएसआई एजेंट पंकज जम्मू-कश्मीर सैन्य कैंपों और अन्य जरूरी जगहों की फोटो और जानकारी पाकिस्तान भेजता था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -