Homeविविध विषयअन्यपाक ने लगाया भारत की पनडुब्बी पर घुसपैठ का आरोप

पाक ने लगाया भारत की पनडुब्बी पर घुसपैठ का आरोप

पाकिस्तान की नौसेना ने एक वीडियो भी शेयर किया है। यह वीडियो 4 मार्च को रात 08.35 PM पर बनाई गई है। इस संबंध में पाकिस्तान का कहना है कि शांति की नीति के मद्दनेजर भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया गया।

पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद पाकिस्तानी नौसेना ने मंगलवार (मार्च 05, 2019) को दावा किया कि उसने अपने देश के जलक्षेत्र में घुसने की एक भारतीय पनडुब्बी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान की नौसेना ने मीडिया के साथ एक फुटेज भी शेयर किया, जिसे उसने असली बताया है। इस में दिख रहा है कि यह फुटेज 4 मार्च को रात 08.35 PM पर बनाई गई है। इस संबंध में पाकिस्तान का कहना है कि शांति की नीति के मद्दनेजर भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया गया।

पाकिस्तान द्वारा जारी किया गया ‘भ्रामक’ वीडियो

हालाँकि, आतंकवाद जैसे विषयों पर हमेशा मासूम बने रहने वाले पाकिस्तान पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्बा ने आज सुबह ही ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान के आतंकवादी लगातार समुद्र के जरिए भारत में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं।

साथ ही शांति के ‘पुरस्कार’ की ओर बढ़ रहे पाकिस्तान ने कहा कि भारत को इस घटना से सीख लेनी चाहिए और ‘शांति की ओर आगे बढ़ना चाहिए’। इस कहानी पर पाकिस्तान की नौसेना ने कहा है कि वह अपने जलक्षेत्र की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी प्रकार की आक्रामकता का पूरी ताकत के साथ जवाब देने में सक्षम है। 

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए जैश-ए-मुहम्मद के आतंकवादी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर बालाकोट में जैश के शिविर को निशाना बनाया था जिसमें 300 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने का दावा किया गया है। इसके अगले दिन पाकिस्तान और भारत के बीच हुए हवाई संघर्ष में मिग 21 गिर गया था और उसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था। उन्हें शुक्रवार को भारत को सौंपा गया था। इसके बाद से भारत के बीच लगातार गरमा-गर्मी का माहौल है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -