Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयभरी मेट्रो में चिल्लाई 'अल्लाह-हू-अकबर', कहा- खुद को उड़ा लूँगी: फ्रांसीसी पुलिस ने बुर्काधारी...

भरी मेट्रो में चिल्लाई ‘अल्लाह-हू-अकबर’, कहा- खुद को उड़ा लूँगी: फ्रांसीसी पुलिस ने बुर्काधारी महिला को गोली मारकर किया काबू, जाँच शुरू

पेरिस के सुरक्षा अधिकारिकों ने बताया कि महिला ने पुलिस के निर्देशों को मानने से इनकार कर दिया था और खुद को बम से उड़ाने की धमकी दिए जा रही थी। पुलिस ने उसे रोकने के लिए उसपर गोली चलाई, जो उसके पेट में लगी।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में मंगलवार (अक्टूबर 31, 2023) को उस समय सनसनी मच गई, जब मेट्रो में सवारी कर रही एक बुर्काधारी महिला ने खुद को बम धमाके में उड़ाने की धमकी दी और वहीं जोर-जोर से ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाने लगी। उसकी इस हरकत के बाद फ्रांसीसी पुलिस ने उसे काबू करने के लिए उसपर गोली चलाई। इस गोलीबारी में महिला घायल हो गई। पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद जाँच की तो पाया कि उसके पास कोई विस्फोटक नहीं था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कट्टरपंथी महिला ने पेरिस के उपनगरीय इलाके में मेट्रो से यात्रा करते समय सभी यात्रियों के सामने ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाए थे। उसने पूरी मेट्रो को ही बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उसकी इन बातों से घबराए यात्रियों में से किसी एक ने इस संबंध में पुलिस को तलब किया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने पहले मेट्रो स्टेशन को खाली कराया और उसके बाद महिला को पकड़ने के लिए उसे बिब्लियोथेक फ्रेंकोइस मिटर्रैंड स्टेशन पर गोली मारी।

पेरिस के सुरक्षा अधिकारिकों ने बताया कि महिला ने पुलिस के निर्देशों को मानने से इनकार कर दिया था और खुद को बम से उड़ाने की धमकी दिए जा रही थी। पुलिस ने उसे रोकने के लिए ही उसपर गोली चलाई, जो उसके पेट में लगी। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेट में गोली लगने के बाद उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।

हालाँकि, पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला के पास से कोई विस्फोटक या अन्य हथियार नहीं मिला। अब पुलिस इस बात की भी जाँच करेगी कि क्या महिला को गोली मारे बगैर गिरफ्तार किया जा सकता था?

बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब फ्रांस को 13 अक्टूबर के बाद से सुरक्षा अलर्ट के उच्चतम संभावित स्तर पर रखा गया है। उस समय मोहम्मद मोगुचकोव नाम के आतंकी ने डोमिनिक बर्नार्ड नाम के शिक्षक की हत्या कर दी थी। उनकी हत्या अर्रास में गैम्बेटा-कार्नोट स्कूल के बाहर की गई थी। 

इस घटना से फ्रांस में सुरक्षा चिंताएँ बढ़ गई हैं। पुलिस ने कहा है कि वह इस घटना के पीछे के कारणों की जाँच कर रही है। इस घटना से फ्रांस में आतंकवाद के खतरे की भी याद दिला दी है। फ्रांस में अतीत में कई आतंकवादी हमले हुए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सहाबुद्दीन मंडल का गैंग कराता था बंगाल में घुसपैठ, फिर दिल्ली-मुंबई-चेन्नई-बेंगलुरु तक फैल जाते बांग्लादेशी: जानिए- NIA कैसे तोड़ रहा इस सिंडिकेट की कमर

NIA ने मास्टरमाइंड सहाबुद्दीन मंडल और उसकी गैंग को गिरफ्तार किया है। जो बांग्लादेशी घुसपैठियों को बॉर्डर पार करवाकर को दिल्ली, मुंबई जैसे देश के प्रमुख महानगरों में भेजता था।

जब सोनम वांगचुक को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस, तब ‘समलैंगिक’ प्रवक्ता के घर थे अभिजीत दिपके: जानें कौन हैं अनीश गावंडे, शरद पवार...

अनीश गावंडे कौन हैं? पहले ओपनली गे प्रवक्ता से दिपके को पनाह देने तक, सोनम वांगचुक के समर्थन और हालिया विवादों की पूरी जानकारी।
- विज्ञापन -