Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकनाडा में हिंदू मंदिर के प्रमुख के परिवार को खालिस्तानियों ने बनाया निशाना, बेटे...

कनाडा में हिंदू मंदिर के प्रमुख के परिवार को खालिस्तानियों ने बनाया निशाना, बेटे के घर पर फायरिंग: यहीं हुई थी आतंकी निज्जर की हत्या

कनाडा के सरे में हिंदू मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार के बड़े बेटे घर पर खालिस्तानियों ने ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसाईं। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन गोली चलने से घर को बहुत नुकसान हुआ। पुलिस सीसीटीवी देख आरोपितों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

कनाडा के सरे में लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार के बड़े बेटे के घर पर खालिस्तानियों ने ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसाई। मीडिया खबरों के अनुसार, इस दौरान घर पर 11 से 14 बार फायरिंग हुई। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि घर को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस सीसीटीवी देख आरोपितों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना उसी शहर में घटी है जहाँ खालिस्तानी निज्जर की हत्या हुई थी। 27 दिसंबर 2023 की सुबह सरे में करीबन 8:00 बजे 80 एवेन्यू के 14900 ब्लॉक में गोलियाँ चलाई गईं। फिर सरे रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के बयान से पता चला कि जिस घर पर गोलीबारी की गई वो हिंदू मंदिर के प्रमुख के बड़े बेटे का घर है।

गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस कई घंटों तक घटनास्थल पर रही और घटनास्थल का मुआएना करती रही। उन्होंने गवाहों से बात की, सीसीटीवी फुटेज देखे। आस-पड़ोस में छापेमारी लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं मिली। अब सरे की आरसीएमपी जनपल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने जाँच को अपने हाथ में ले लिया है और अधिकारी हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

बता दें कि कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी तत्वों के कारण हिंदू मंदिर पर हमले की घटनाएँ अब तक कई बार सामने आ चुकी है। जिस मंदिर के अध्ययक्ष के बेटे के घर यह हमला हुआ है, उससे पहले उस मंदिर को भी खालिस्तानी निशाना बना चुके हैं। तब, लक्ष्मी नारायण मंदिर में भारत विरोधी पेंटिंग की गई थी। वहीं बाहर खड़े होकर नारेबाजी भी हुई थी। इसी तरह टोरंटो में भी मंदिर के भीतर तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। इसके अलावा ब्रैम्पटन में भी एक प्रमुख हिंदू मंदिर में काफी तोड़फोड़ हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रोपेगेंडा के खेल में The News Minutes ने छिपाए फैक्ट्स, एजेंडा था- ONGC के CSR फंड से ₹670 करोड़ का दान ‘RSS से जुड़े...

'द न्यूज मिनट' की रिपोर्ट में दिए गए तथ्य ओएनजीसी की अपनी वार्षिक रिपोर्ट से लिए गए हैं, लेकिन इसे इस तरह से पेश किया गया है कि यह अधूरा और भ्रामक है।

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।
- विज्ञापन -