Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में भी चीनी ऐप्स TikTok और वीचैट पर रविवार से बैन: राष्ट्रीय सुरक्षा...

अमेरिका में भी चीनी ऐप्स TikTok और वीचैट पर रविवार से बैन: राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंधमारी बताई गई वजह

“अधिकारियों ने बताया कि पूरे अमेरिका में रविवार से टिक टॉक और वीचैट के ऑपरेशंस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग दिया जाएगा। अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को लोकप्रिय चीनी मोबाइल एप्लिकेशन WeChat और TikTok के डाउनलोड पर प्रतिबंध लगाने का आदेश देते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है।"

भारत में बैन की मार झेल रहे वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर अब अमेरिका भी प्रतिबंध लगाने जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के मुताबिक अमेरिका में रविवार से TikTok चीनी ऐप की डाउनलोडिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी के साथ We Chat की डाउनलोडिंग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक, “अधिकारियों ने बताया कि पूरे अमेरिका में रविवार से टिक टॉक और वीचैट के ऑपरेशंस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग दिया जाएगा। अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को लोकप्रिय चीनी मोबाइल एप्लिकेशन WeChat और TikTok के डाउनलोड पर प्रतिबंध लगाने का आदेश देते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है।”

अमेरिकी सरकार ने भी इन एप्स को बैन करने के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंधमारी को कारण बताया है। कोरोना वायरस, चीन की चालबाजी, टैक्नोलॉजी पर बढ़ते तनाव और अमेरिकी निवेशकों के लिए वीडियो ऐप TikTok की बिक्री के बीच यह फैसला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने आज एक आदेश जारी करने की योजना बनाई है, जिसके तहत 20 सितंबर के बाद से अमेरिका में रहने वाले लोग चाइनीज वीडियो-शेयरिंग एप्स टिकटॉक और वीचैट को डाउनलोड नहीं कर पाएँगे। अमेरिका में टिकटॉक के करीब 100 मिलियन यानी 10 करोड़ यूजर्स हैं। बता दें कि अब से कुछ दिन पहले ही भारत ने भी टिकटॉक पर बैन लगा दिया था।

बता दें इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ बढ़ते तनाव और जासूसी के आरोपों के बीच इसको बैन करने के संकेत दिए थे। उन्होंने टिकटॉक की जगह दूसरे विकल्प को तलाशने की बात कही थी।

गौरतलब है कि अब से कुछ दिन पहले ही भारत ने भी टिकटॉक पर बैन लगा दिया था। चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध के बीच बड़ा फैसला लिया गया था। भारत सरकार ने जून के अंत में टिकटॉक समेत कुल 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था। चीनी ऐप्स पर बैन लगाने के फैसले पर भारत सरकार का कहना था कि सुरक्षा के मद्देनजर ये कदम उठाया गया है।

इसके बाद पिछले दिनों चीन के 47 और ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके अलावा बताया गया था कि PUBG समेत 250 ज्यादा ऐप्स की केंद्र सरकार समीक्षा करते हुए हाल ही में बैन किया है। बता दें कि सरकार ने इन चीनी एप्स पर आईटी एक्ट 2000 के तहत बैन लगाया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -