Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'भूखे रहोगे तो ईसा मसीह से मिलवाऊँगा' : केन्या में पादरी के खिलवाड़ ने...

‘भूखे रहोगे तो ईसा मसीह से मिलवाऊँगा’ : केन्या में पादरी के खिलवाड़ ने ली 4 जान, 11 लोग घर में तड़पते मिले, जंगल में मिली सामूहिक कब्रें

केन्या में एक पादरी के बहकावे में आकर 4 लोगों की मौत हो गई। पादरी ने उनसे कहा था कि अगर वो लोग लंबे समय तक भूखे रहेंगे तो उन्हें ईसा मसीह से मिलाया जाएगा। घटना के बाद पुलिस को 11 और ऐेसे लोग मिले जिनसे

अफ्रीकी महाद्वीप के देश केन्या में एक चर्च के पादरी द्वारा फैलाए गए अंधविश्वास के चलते 4 लोगों की भूख से मौत हो गई है। मरने वालों में 3 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पादरी ने कुल 15 लोगों को लम्बे समय तक भूखे रहने पर ईसा मसीह से मिलाने का वादा किया था। पुलिस ने इसी मामले में 11 अन्य लोगों को छापेमारी के बाद एक घर से बरामद किया। भूख से उन सबकी हालत भी बेहद खराब थी। स्थिति देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले का खुलासा गुरुवार (13 अप्रैल 2023) को हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला केन्या के किलिफी काउंटी क्षेत्र का है। यहाँ के गुड न्यूज इंटरनेशनल चर्च में आस-पास के तमाम लोग जुड़ गए हैं। इस चर्च का संचालन पास्टर माकेन्ज़ी नथेन्गे द्वारा किया जाता है। कुछ समय पहले यहाँ प्रार्थना के नाम पर कई लोगों को जमा किया गया था। बताया जा रहा है कि उन सभी को पास्टर ने यीशु से मिलाने का दावा किया। पादरी की बातों में आ कर 15 लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हो गए। इस पर माकेन्ज़ी नथेन्गे द्वारा उन्हें भूखा रहने के लिए कहा गया।

पादरी की बातों पर विश्वास कर के 15 लोगों ने खाना छोड़ दिया। वो सभी एक घर में एक साथ रहना शुरू कर दिए थे। इसमें पुरुष और महिलाएँ दोनों शामिल हैं। धीरे-धीरे भूख से उनकी तबीयत खराब होने लगी। इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई तो उसने घर पर दबिश दी। यहाँ पुलिस को सभी 15 लोग बेहद बुरी हालत में मिले। पुलिस ने उन सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इसमें 3 पुरुष और 1 महिला शामिल है।

मृतकों के पास पहचान पत्र और मोबाइल फोन न होने के चलते पुलिस को उनकी तस्दीक करने में दिक्कत पेश आ रही है। हालाँकि अस्पताल में भर्ती अन्य जीवित लोगों में से कुछ की पहचान पुलिस ने उजागर की है। इसमें एलन ओबिएरो, विक्लिफ वेमोई, मर्सी आओको, पॉल करिसा, जेन न्यांबुरा, जेन न्यांबुरा, फेलिक्स वांडेरा, डेविड अबुहाया, कोलिन्स कबाये, मोनिका मासिका और एक अन्य महिला शामिल है। एलन ओबिएरो की उम्र महज 17 साल बताई जा रही है।

पुलिस को तलाशी के दौरान आस-पास के जंगलों में सामूहिक कब्रें मिली हैं। इन कब्रों को पास्टर माकेन्ज़ी नथेन्गे के अनुयायियों की माना जा रहा है। पिछले ही माह आरोपित पादरी को 2 बच्चों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालाँकि बाद में उसे जमानत मिल गई थी। इस मामले में अभी तक आरोपित पादरी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अपनी सफाई में पादरी माकेन्ज़ी नथेन्गे ने बताया कि उसने घटनास्थल वाले चर्च को हमेशा के लिए बंद कर दिया है और पिछले काफी समय से उसका वहाँ से कोई वास्ता नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -