Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयसवेरा ने की PAK के आसिफ़ जान से शादी: अगले दिन भाई को मिला...

सवेरा ने की PAK के आसिफ़ जान से शादी: अगले दिन भाई को मिला शव, कहा- उसे यातना देकर मार डाला

"जब हम शादी की अगली सुबह जान के घर पारंपरिक नाश्ता देने पहुँचे तो हमें बताया गया की सवेरा की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। लेकिन जब हम अस्पताल पहुँचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। साथ ही मामले को पुलिस केस बताते हुए कहा था कि सवेरा के शरीऱ पर घाव है।"

अल्पसंख्यकों के लिए नर्क बन चुके पाकिस्तान से ईसाई लड़की की हत्या की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है। जहाँ 30 वर्षीय सवेरा मकबूल नामक लड़की ने कुछ दिन पहले ही लाहौर स्थित शामा कॉलोनी निवासी आसिफ जान से शादी की थी। लेकिन अगले ही दिन उसके भाई को उसका शव बरामद हुआ। मृतिका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को उसके ससुराल वालों ने यातनाएँ देकर मार डाला।

सवेरा के भाई सुलेमान मसीह द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया कि सवेरा को उसके पति आसिफ जान और उसके घरवालों ने भीषण यातनाएँ दीं।

मसीह ने पुलिस को बताया, “जब हम शादी की अगली सुबह जान के घर पारंपरिक नाश्ता देने पहुँचे तो हमें बताया गया की सवेरा की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। लेकिन जब हम अस्पताल पहुँचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। साथ ही मामले को पुलिस केस बताते हुए कहा था कि सवेरा के शरीऱ पर घाव है।“

जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस अधिकारी अब्दुर रशीद ने बताया कि पुलिस कई कोणों से मामले की जाँच कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है जिससे मौत का सही कारण पता चल सके।”

पुलिस अधिकारी के अनुसार शव परीक्षण के बाद ही पता चल पाएगा कि उसे (सवेरा) यातना के बाद जहर दिया गया या दिल का दौरा पड़ा। रशीद के अनुसार आसिफ जान को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -