Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयTikTok पर तलाक की बात कर रही थी पाकिस्तानी महिला, शौहर रहील अहमद ने...

TikTok पर तलाक की बात कर रही थी पाकिस्तानी महिला, शौहर रहील अहमद ने मार दी गोली

सानिया खान अक्सर TikTok के माध्यम से अपने तलाक के अनुभव को साझा करती थीं, जो उनके शौहर को रास नहीं आया।

अमेरिका के शिकागो में सानिया खान नामक पाकिस्तानी महिला को उसके पूर्व शौहर रहील अहमद ने मार डाला, क्योंकि वो सोशल मीडिया में तलाक के बारे में बातें कर रही थीं। 29 वर्षीय पत्नी की हत्या के बाद 36 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसने अपनी बीवी की हत्या के लिए जॉर्जिया के अल्फारेट्टा से शिकागो की यात्रा की। साइना के अब्बा हैदर फारूक खान ने फेसबुक के माध्यम से अपनी बेटी की हत्या की पुष्टि की।

वो उनकी सबसे बड़ी बेटी थी। चट्टानूगा इस्लामी सेंटर में मृतका को दफनाया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वो उसे अपनी दुआओं में याद रखें। ऑहियो स्ट्रीट में दोनों पति-पत्नी की लाशें मिलीं और उनके शरीर पर गोलियों के निशान थे। महिला को जहाँ मौके पर ही मृत घोषित कर दिया, पति को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। दोनों का निकाह एक साल भी नहीं चल सका था, क्योंकि महिला ने तलाक के लिए अर्जी डाल दी थी।

महिला ने एक वीडियो में बताया था कि एक दक्षिण भारतीय महिला के लिए तलाक कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे आप ज़िन्दगी में विफल हो गए हों। उसने कहा था कि समाज अच्छा व्यवहार नहीं करता, आपको इमोशनल सपोर्ट नहीं मिलता और कभी-कभी ‘लोग क्या कहेंगे’ वाली सोच सामने आ जाती है। उसने कहा था कि महिलाओं के लिए शादी से बाहर निकलना काफी कठिन है। बता दें कि पाकिस्तान समाज में ‘ऑनर किलिंग’ आम है।

सानिया खान अक्सर TikTok के माध्यम से अपने तलाक के अनुभव को साझा करती थीं, जो उनके शौहर को रास नहीं आया। सानिया खान पेशे से फोटोग्राफर थीं। सानिया का कहना था कि उसकी ज़िन्दगी तभी शुरू हुई, जब उसने पहली बार DSLR कैमरा खरीदा। पिछले जून में अपने शौहर के साथ वो शिकागो आई थी। वो बतौर फ्लाइट अटेंडेंट काम करती थी। सानिया खान अपने अपने पति के खिलाफ अदालती आदेश चाहती थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -