Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय₹45 करोड़ के बँगले में मृत भारतीय परिवार, पास में पड़ी बंदूक... अमेरिका में...

₹45 करोड़ के बँगले में मृत भारतीय परिवार, पास में पड़ी बंदूक… अमेरिका में एडटेक कंपनी के CEO के साथ-साथ पत्नी और 18 साल की बेटी की भी मिली लाश

मृतकों में 57 वर्षीय राकेश कमल, उनकी पत्नी, 54 वर्षीय टीना और 18 वर्षीय बेटी एरियाना शामिल हैं। इन तीनों के शव गुरुवार (28 दिसंबर, 2023) को शाम 7 बजे बरामद हुए।

अमेरिका में संभावित घरेलू हिंसा के मामले में पूरा परिवार खत्म हो गया। भारतीय मूल के दंपत्ति और उनकी इकलौती बेटी का शव घर में ही पड़ा मिला, शव के पास ही बंदूक भी पड़ी मिली है। स्थानीय प्रशासन ने शुरुआती तौर पर इसे घरेलू हिंसा का मामला माना है, लेकिन किसी नतीजे पर पहुँचने से पहले जाँच रिपोर्ट आने का इंतजार करने को कहा है। इस घटना में कभी एडटेक कंपनी के सीईओ रहे राकेश उर्फ रिकी कमल, उनकी पत्नी टीना कमल और 18 साल की बेटी एरियाना कमल की मौत हो गई है।

ये मामला अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य का है। यहाँ राजधानी बोस्टन से 32 किमी दूर कस्बे डोवर की आलीशान कोठी में रहने वाला परिवार मृत मिला। कोई रिश्तेदार पास से गुजर रहा था, जिसकी परिवार से कई दिनों से बात नहीं हो पाई थी, तो वो घर पहुँचा और इस हादसे की खबर स्थानीय प्रशासन को दी। मृतकों में 57 वर्षीय राकेश कमल, उनकी पत्नी 54 वर्षीय टीना और 18 वर्षीय बेटी एरियाना शामिल हैं।

मृतकों में 57 वर्षीय राकेश कमल, उनकी पत्नी, 54 वर्षीय टीना और 18 वर्षीय बेटी एरियाना शामिल हैं। इन तीनों के शव गुरुवार (28 दिसंबर, 2023) को शाम 7 बजे बरामद हुए। इस मामले में नॉरफ़ॉक डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (डीए) माइकल मॉरिससी का बयान आया है, उन्होंने बताया है कि ये हादसा ‘घरेलू हिंसा’ से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि राकेश उर्फ रिकी के शव के पास से हथियार भी बरामद हुआ है।

ऑनलाइन रिकॉर्ड से पता चलता है कि दंपति को हाल के वर्षों में वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार की कोठी की अनुमानित कीमत 5.45 मिलियन डॉलर है, वह भी एक साल पहले बेच दी गई थी। इस कोठी में 11 बेडरूम हैं, जिसे उन्होंने साल 2019 में खरीदा था। लेकिन बाद में उनकी एडटेक कंपनी एडुनोवा दिवालिया हो गई थी। उनकी पत्नी ने भी पिछले साल खुद के दिवालिया होने की अर्जी दी थी। वहीं, उन्होंने इस कोठी को 3 मिलियन डॉलर में बेच दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -