Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयट्रांसजेंडर तैराक थॉमस के पास पुरुष जननांग, लॉकर रूम में वह ढँकती नहीं': पेन्सिलवेनिया...

ट्रांसजेंडर तैराक थॉमस के पास पुरुष जननांग, लॉकर रूम में वह ढँकती नहीं’: पेन्सिलवेनिया टीम की महिला तैराकों ने कहा- लॉकर रूम में हम असहज

विरोध करने वाली महिला तैराक का कहना है कि लीया को इस बात का फर्क नहीं पड़ता है कि उसके कारण दूसरों पर क्या प्रभाव पड़ता है। यह वास्तव में परेशान करने वाला है। थॉमस के साथ 35 महिला तैराक अपना लॉकर रूम शेयर करने के लिए विवश हैं।

अमेरिका के पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के महिला तैराकों का कहना है कि उनकी टीममेट ट्रांसजेंडर महिला तैराक लीया थॉमस के पास पुरुष जननांग है और इसे वह ढँकती नहीं हैं। उनका यह भी आरोप है कि वह अभी भी महिलाओं के प्रति आकर्षित होती हैं और उनकी एक गर्लफ्रेंड भी है। इसलिए उनके साथ लॉकर रूम शेयर करने में वे असहज महसूस करती हैं।

डेली मेल के साथ बातचीत में एक महिला तैराक ने कहा कि लीया जब खुद को तौलिया में रखती है, तब उसका नग्न शरीर का अधिकांश हिस्सा दिखता है और कई लोगों ने उसके पुरुष जननांग को देखा है। महिला तैराकों का कहना है कि इसकी शिकायत उन्होंने टीम के कोच से की, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।

महिला तैराक ने आगे बताया कि लीया को इस बात का फर्क नहीं पड़ता है कि उसके कारण दूसरों पर क्या प्रभाव पड़ता है। यह वास्तव में परेशान करने वाला है। थॉमस के साथ 35 महिला तैराक अपना लॉकर रूम शेयर करने के लिए विवश हैं। टीममेट का यह भी कहना है कि थॉमस महिलाओं के अटेंशन को एन्जॉय करती हैं।

22 वर्षीय थॉमस ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है। माना जा रहा है कि ‘स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड’ के साथ एक जैविक पुरुष के रूप में ट्रांसजेंडर होने की अपनी कहानी साझा करने के लिए उन्होंने एक समझौता किया है।

बता दें कि थॉमस पहले तीन साल तक तक पुरुष तैराकी टीम की हिस्सा थीं, लेकिन बाद में उन्हें महिला तैराकी में शामिल कर लिया गया। महिला तैराकी टीम में आने के बाद उन्होंने टीम के कई रिकॉर्ड को तोड़ा। कहा जा रहा है कि इसके कारण भी उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -