Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में भरभराकर गिरा 2.5 किमी लंबा पुल, टकरा गया था श्रीलंका जा रहा...

अमेरिका में भरभराकर गिरा 2.5 किमी लंबा पुल, टकरा गया था श्रीलंका जा रहा 950 फीट लंबा जहाज: स्टील का बना था बाल्टीमोर का ब्रिज, देखें Video

बाल्टीमोर शहर में पताप्स्को नदी पर बने हुए इस फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से मंगलवार रात 1:27 मिनट (स्थानीय समय) पर यह बड़ा जहाज टकराया। यह जहाज बड़ी मात्रा में माल लेकर नदी पार कर रहा था। जहाज के टकराने के कुछ ही देर के बाद यह ब्रिज भरभरा कर कर गिर गया।

अमेरिका के मैरीलैंड प्रांत के बाल्टीमोर शहर में फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज से एक जहाज टकरा गया। इससे यह ब्रिज टूट कर नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में कई लोग नदी में समा गए। राहत और बचाव टीमें इस जगह पर पहुँच कर लोगों को बचाने और नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं।

जानकारी के अनुसार, बाल्टीमोर शहर में पताप्स्को नदी पर बने हुए इस फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से मंगलवार रात 1:27 मिनट (स्थानीय समय) पर यह बड़ा जहाज टकराया। यह जहाज बड़ी मात्रा में माल लेकर नदी पार कर रहा था। जहाज के टकराने के कुछ ही देर के बाद यह ब्रिज भरभरा कर कर गिर गया।

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दिखता है कि एक जहाज इस ब्रिज के एक पिलर से आकर टकराता है और कुक सेकंड में एक-एक करके ब्रिज के हिस्से नदी में गिरने लगते हैं। इसके बाद पूरा ब्रिज नदी में समा जाता है।

बताया गया है कि इस ब्रिज के गिरने के कारण कई गाड़ियाँ और इस ब्रिज पर काम कर रहे कई लोग नदी में समा गए। यहाँ पहुँची राहत एवं बचाव टीमें लगातार लोगों को ढूँढने में जुटी हुई हैं। राहत और बचाव टीम 7 लोगों को इस नदी और मलबे के बीच ढूंढ रही हैं। इनके इस नदी में समाने की सूचना है। दो लोगों को बचाया भी गया है।

जो जहाज इस ब्रिज से टकराया वह शहर से बाहर की तरफ जा रहा था। लगभग 950 फीट लम्बे इस जहाज का नाम डाली था। यह सामान लेकर श्रीलंका के कोलम्बो जा रहा था। इस जहाज का संचालन मेर्स्क नाम की कम्पनी करती है। यह दुनिया की बड़ी जहाज कम्पनियों में से एक है।

जानकारी के अनुसार, इस जहाज पर 22 लोग थे। कम्पनी ने इस बात की पुष्टि की है कि इस दुर्घटना में जहाज पर सवार कोई भी कामगार घायल नहीं हुआ है। जहाज ब्रिज से टकराने के बाद पानी में खड़ा है। उसके आसपास राहत बचाव टीमे पहुँच रही हैं। अभी दुर्घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

इस दुर्घटना के बाद मैरीलैंड प्रांत में आपातकाल की घोषणा की गई है। स्थानीय मेयर समेत तमाम बड़े अधिकारी घटनास्थल पर हैं। बताया गया है कि अमेरिका का राष्ट्रपति भवन भी इस पर नजर बनाए हुए है। अमेरिका के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि जहाज के टकराने से गिरने वाला यह ब्रिज वर्ष 1977 में खोला गया था। इसकी लंबाई 1.6 मील (2.5 किलोमीटर) है। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्र गान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट के नाम पर रखा गया है। माना जाता है वह इसके किनारे बैठ कर रचनाएँ लिखते थे।

चार लेन वाला यह ब्रिज स्टील और कंक्रीट से बना हुआ था। यह एक टोल ब्रिज था। इसकी पूरी जिम्मेदारी मैरीलैंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के पास थी। हालाँकि, जहाज के टकराने के बाद यह नदी में समा गया। यह भी सामने आया है कि इसका कुछ हिस्सा अभी भी बचा हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हर हिंदू घर में है संभावित हत्यारा-बलात्कारी’: वामपंथी अपूर्वानंद ने हिंदुओं के खिलाफ फिर उगला जहर, मुस्लिमों को बताया पीड़ित

यूट्यूब चैनल 'सत्य हिंदी' पर वामपंथी अपूर्वानंद ने फिर हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला। कहा कि हर हिंदू घर में संभावित हत्यारा-बलात्कारी छिपा हुआ।

‘राख’ पहली नहीं: ‘तांडव’ में हिंदू देवताओं का मजाक, ‘दहाड़’ में लव जिहाद पर पर्दा, ‘पाताल लोक’ में हिंदू-सिखों की नकारात्मक छवि; लंबी है...

किरदारों की पहचान बदलना, हिंदुओं को खलनायक और मुसलमानों को पीड़ित दिखाना: ‘दहाड़’ से ‘राख’ तक Prime Video के शोज में दिखता एक जैसा पैटर्न।
- विज्ञापन -