Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'इस बार युद्ध में 4-6 दिन तोपें नहीं चलेंगी, सीधे परमाणु जंग होगी' -...

‘इस बार युद्ध में 4-6 दिन तोपें नहीं चलेंगी, सीधे परमाणु जंग होगी’ – Pak के ‘झटका मंत्री’

"दिस विल बी ऐटॉमिक वॉर। दिस विल बी अ क्लियर कट ऐटॉमिक वॉर। और जिस तरह की जरूरत होगी उस तरह का असलहा इस्तेमाल करेंगे।" 

अपने उल-जुलूल बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद ने भारत को एक बार फिर परमाणु युद्ध की धमकी दी है। फर्क़ सिर्फ ये है कि इस बार उन्होंने हर बार की तरह भारत का सीधा नाम नहीं लिया। कभी पाकिस्तान के पास 1-1 पाव और सवा-सवा सौ ग्राम के परमाणु बम होने का दावा करने वाले रशीद ने बताया कि अब यदि जंग हुई तो वह परमाणु बम का ही इस्तेमाल करेंगे।

सोमवार (अक्टूबर 21, 2019) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शेख रशीद ने जवाब दिया कि अब ऐसा युद्ध नहीं होगा कि 4-6 दिन तक टैंक, तोपें चलेंगी, अब सिर्फ़ परमाणु जंग होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाक रेल मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, “मैं 126 दिन धरने में शामिल था, उस वक्त मुल्क के हालात और सरहदी मामलात ऐसे नहीं थे। यह गंभीर चेतावनी है इस मुल्क को और ये जंग खौफनाक हो सकती है। ये कन्वेंशनल युद्ध नहीं होगा। जो अक्ल के अंधे ये समझ रहे हैं कि 4-6 दिन टैंक, तोपें चलेंगी या हवाई जहाज, एयर अटैक होंगे या नेवी के गोले चलेंगे… नो वे!”

इसके आगे उन्होंने कहा, “दिस विल बी ऐटॉमिक वॉर। दिस विल बी अ क्लियर कट ऐटॉमिक वॉर। और जिस तरह की जरूरत होगी, उस तरह का असलहा इस्तेमाल करेंगे।”

गौरतलब है कि राशिद इससे पहले भी भारत को परमाणु हमले की धमकियाँ दे चुके हैं, जिसके कारण उनकी काफी ख़िल्ली भी उड़ी थी। अभी कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने कहा था, “भारत सुन ले कि पाकिस्तान के पास पाव और आधा पाव के ऐटम बम भी हैं जो किसी खास इलाके को निशाना बना सकते हैं।”

इसके अलावा बता दें कि पाकिस्तानी रेल मंत्री बीते दिनों करंट लगने के कारण भी चर्चाओं का हिस्सा बन चुके हैं। जहाँ उन्होंने अपनी आपबीती के पीछे भारत को जिम्मेदार बताया था। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेने के दौरान ही उन्हें करंट का झटका लगा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -