Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान: टेरर फंडिंग मामले में 6 आतंकी बरी, मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज...

पाकिस्तान: टेरर फंडिंग मामले में 6 आतंकी बरी, मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बहनोई मक्की भी शामिल

21 अक्टूबर को बैठक के समापन पर FATF ने पाकिस्तान को अपनी "ग्रे सूची" में बनाए रखा था और पाकिस्तान से संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित किए आतंकवादी समूहों और उसके नेताओं एवं कमांडरों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।

पाकिस्तान किस तरह से आतंकियों को शह देता है, इसका ताजा उदाहरण वहाँ के अदालत के एक फैसले में देखने को मिला है। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद और इससे जुड़े एक अन्य आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के 6 आतंकियों को लाहौर की एक अदालत ने बरी कर दिया है। इन सभी पर आतंकवाद को फंडिग करने के मामले में सजा सुनाई गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में लाहौर उच्च न्यायालय ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा और उसके प्रमुख संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के छह वरिष्ठ नेताओं की आतंकवाद निरोधी अदालत की सजा को इस आधार पर खारिज कर दिया कि अभियोजन पक्ष आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोप को साबित करने में विफल रहा है।

वहीं, 21 अक्टूबर को बैठक के समापन पर FATF ने पाकिस्तान को अपनी “ग्रे सूची” में बनाए रखा था और पाकिस्तान से संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित किए आतंकवादी समूहों और उसके नेताओं एवं कमांडरों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।

अप्रैल में लाहौर में आतंकवाद विरोधी अदालत ने लश्कर और जमात उद दावा के वरिष्ठ नेताओं मलिक जफर इकबाल, याह्या मुजाहिद, नसरुल्ला, समीउल्लाह और उमर बहादुर को नौ साल की जेल और अब्दुल रहमान मक्की को छह महीने की जेल की सजा सुनाई थी। मक्की लश्कर के संस्थापक हाफिज सईद की बहन का शौहर भी है।

लाहौर उच्च न्यायालय ने शनिवार को उनकी दोषसिद्धि को रद्द कर दिया और सभी छह लोगों को बरी कर दिया। अदालत के एक अनाम अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि अभियोजन पक्ष इन लोगों के खिलाफ आरोप साबित करने में विफल रहा है। अदालत ने यह भी देखा कि अभियोजन पक्ष के मुख्य गवाह का बयान विश्वसनीय नहीं था, क्योंकि इसका ‘कोई सबूत नहीं है’।

यह फैसला मुख्य न्यायाधीश मुहम्मद अमीर भट्टी और न्यायमूर्ति तारिक सलीम शेख की खंडपीठ ने सुनाया। गौरतलब है कि साल 2008 में ताज होटल पर जमात उद दावा के आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 6 अमेरिकी नागरिकों समेत 160 से अधिक नागरिकों की जान चली गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -