Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने दी 'परमाणु युद्ध' की गीदड़भभकी, PM शहबाज शरीफ...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने दी ‘परमाणु युद्ध’ की गीदड़भभकी, PM शहबाज शरीफ ने सेना पर बोला झूठ: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा- इंडिया के सैन्य ठिकानों को बनाएँगे निशाना

पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा झूठ बोला है। वहीं पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को धमकी दी है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

पाकिस्तान ने माना है कि ऑपरेशन सिंदूर में उसके 26 लोग मारे गए हैं और 40 से ज्यादा घायल हैं। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत को ‘भारी कीमत चुकाने’ की धमकी दी है। शहबाज शरीफ ने कहा “भारत ने जो गलती पिछली रात (7 मई) की, उसे इसकी कीमत चुकानी होगी” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दावा किया कि भारत की सेना सीमा के अंदर घुसने की कोशिश की थी लेकिन उसे कुछ ही घंटों के भीतर खदेड़ दिया गया।

पाकिस्तान का बड़बोलापन

पाकिस्तानी पीएम के बड़बोलेपन को मात देते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने और भी ज्यादा बड़ा दावा कर दिया। उनका कहना है कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच गतिरोध ज्यादा लंबा चला तो परमाणु युद्ध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान न्यूज चैनल जियो न्यूज को दिये एक साक्षात्कार में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान सिर्फ भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करेगा।

पाकिस्तान ने फैलाई अफवाह

इस बीच पाकिस्तान ने 8 मई को फिर गुजरांवाला में ड्रोन अटैक की अफवाह फैलाई है। पाकिस्तान के अधिकारी ने एक और झूठ बोलते हुए कहा है कि एक दिन पहले यानी 7 मई को फाइटर से जंग हुई थी यानी पाकिस्तानी सेना ने भारत का मुकाबला किया। जबकि भारत ने जो अटैक पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर किया उस पर पाकिस्तानी फौज सकते में आ गई और कुछ नहीं कर पाई।

पंजाब के कई शहरों में छाया अँधेरा

इस बीच भारत में पाक से लगे सीमा क्षेत्रों पर अलर्ट जारी है। बुधवार देर रात पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना जैसे शहरों में ब्लैक आउट हुआ। अमृतसर में तीन धमाके सुनाई दिए और फिर ब्लैक आउट हो गया। यहाँ लोगों को घरों में ही रहने के आदेश दिए गये हैं। एयरपोर्ट खाली करा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक अमृतसर में रात करीब 2 बजे धमाके सुनाई दिए जिसके बाद ब्लैक आउट हो गया। प्रशासन ने लोगों को संयम बरतने की अपील की है। 7 मई को भी पंजाब के गुरदासपुर में धमाके हुए थे और लोग डर के कारण घरों में दुबक गए थे। ये धमाका खेत में हुआ था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -