Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'जो बोया है वो काटना पड़ेगा': कनाडा की तरह भौंक रहा था पाकिस्तान, भारत...

‘जो बोया है वो काटना पड़ेगा’: कनाडा की तरह भौंक रहा था पाकिस्तान, भारत ने की बोलती बंद; कहा- दुनिया को पता है आतंकवाद का गढ़ कहाँ

"हमने पाकिस्तानी विदेश सचिव की गई कुछ टिप्पणियों की मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं। यह झूठा और दुर्भावनापूर्ण है। भारत भारत विरोधी दुष्प्रचार की पाकिस्तान की नवीनतम कोशिश है।"

पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए भारत ने कहा है कि उसने जो बोया है वह उसे काटना पड़ेगा। साथ ही कहा है कि दुनिया जानती है कि आतंकवाद और संगठित अपराध का गढ़ कहाँ है। कनाडा की तरह ही पाकिस्तान ने भी बेतुके आरोप लगाते हुए अपने मुल्क में हुई कुछ हत्याओं के पीछे भारतीय एजेंटों के होने दवा को लेकर भारत पर आरोप लगाए थे।

पाकिस्तान के विदेश सचिव मुहम्मद साइरस सज्जाद काजी ने 25 जनवरी 2024 को कहा था कि सियालकोट और रावलकोट में दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या के पीछे भारतीय एजेंटों का हाथ होने को लेकर उनके पास विश्वसनीय सबूत हैं। ये हत्याएँ 2023 में हुई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे भारत के खिलाफ दुष्प्रचार की पाकिस्तान की नई कोशिश करार दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने पाकिस्तानी विदेश सचिव की गई कुछ टिप्पणियों की मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं। यह झूठा और दुर्भावनापूर्ण है। भारत भारत विरोधी दुष्प्रचार की पाकिस्तान की नवीनतम कोशिश है।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लंबे वक्त से आतंकवाद, संगठित अपराध और अवैध अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों का केंद्र रहा है। भारत और कई अन्य देश सार्वजनिक तौर से पाकिस्तान को चेतावनी दे चुके हैं कि वह आतंक और हिंसा की अपनी संस्कृति में नष्‍ट हो जाएगा।

फोटो साभार : x हैंडल @ShivAroor

जायसवाल ने कहा कि अपने गलत कामों के लिए दूसरे को दोष देने का न तो कोई औचित्य है और न ही इससे कोई समाधान निकलने वाला है। बता दें कि पाकिस्तानी विदेश सचिव मुहम्मद साइरस काजी ने जिन दो हत्याओं का जिक्र कर रहे थे, उनकी पहचान शाहिद लतीफ और मुहम्मद रियाज के तौर पर हुई थी।

इससे पहले कनाडा ने भी इसी तरह खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाए थे। यह बात भी सामने आई थी कि भारत को घेरने के लिए कनाडा ने दुनिया भर के कई देशों का दरवाजा खटखटाया था। पर उसके बेतुके दावों का किसी ने समर्थन नहीं किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में भारतीय एजेंटों पर लग रहे आरोपों को लेकर कनाडा सरकार से सबूत माँगे थे। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी प्रकार की जाँच से इनकार नहीं कर रहा है। लेकिन जाँच करवाने के लिए भारतीय एजेंटों के खिलाफ कुछ सबूत तो दिए जाएँ।

उन्होंने कहा था, “कनाडा में, हमें लगता है कि कनाडाई राजनीति ने हिंसक और अतिवादी राजनीतिक विचारों को जगह दी है जो हिंसक तरीकों सहित भारत से अलगाववाद की वकालत करते हैं। इन लोगों को कनाडा की राजनीति में शामिल किया गया है। उन्हें अपने विचार व्यक्त करने की आजादी दी गई है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

MOU के बाद भी सुस्ती में रहा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ने फुर्ती से पकड़े मझगाँव डॉक के ₹29000 करोड़: समझिए कैसे चंद्रबाबू नायडू के...

प्रोजेक्ट में राज्य सरकार और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में ₹5289 करोड़ देंगे, जबकि MDL मुख्य निवेशक के रूप में ₹23964 करोड़ का निवेश करेगा।

पूरी तरह से ‘ड्राई स्टेट’ नहीं था लक्षद्वीप, 47 साल बाद सरकार ने बदले शराब के नियम: जानिए क्यों, कभी विकास परियोजनाओं के विरोध...

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 47 वर्षों बाद शराब नीति में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने लागू शराबबंदी कानून को समाप्त कर दिया है।
- विज्ञापन -